स्कॉटलैंड के एन्गस में एक डॉक्टर पर आरोप लगा है कि उसने एक महिला को किडनैप कर लिया और कई दिनों तक रेप किया। ग्लासगो हाई कोर्ट में डॉक्टर मैथ्यू एडम के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई है। डॉक्टर ने 2013 से 2019 के बीच किडनैपिंग और रेप की घटनाओं को अंजाम दिया। डॉक्टर आर पहले से 2 अन्य महिलाओं के यौन शोषण का मामला चल रहा है।

एडम पर आरोप लगाया गया है कि वह एक महिला को पूरी रात के लिए बांध देता था। महिला के सिर पर रिवॉल्वर तानकर उसने रेप की घटना को अंजाम दिया। वही एक और महिला को जबरन दवा खिलाई जिससे पीड़िता बेहोश हो गई इस दौरान डॉक्टर ने यौन शोषण की घटनाओं को अंजाम दिया। वही तीसरी महिला पर एडम ने मेडिकल सेंटर में ही अटैक किया था। इन जब आरोपों को लेकर एडम के वकील टोनी लेनेहन का कहना है कि यह सब आरोप बेबुनियाद है। डॉक्टर के खिलाफ मामलों की सुनवाई मई 2020 से शुरू होगी।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal