कई बार लोग अनोखे अनोखे कारनामे कर जाते हैं और उन कारनामों के बारे में जानने के बाद यकीन ही नहीं होता है। वैसे ऐसा ही कारनामा हाल ही में भी सामने आया है। यह कारनामा किया है दिमित्री पनिसेरा ने। जी दरअसल उन्होंने ऐसा कारनामा कर दिया है जिससे उनके नाम एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है। अब आप सोच रहे होंगे ऐसा क्या खास किया है उन्होंने।।।? तो हम आपको बता दें कि उन्होंने एक ही कोन में 125 स्कूप आइसक्रीम के भर दिए। जी हाँ, आज तक ऐसा किसी ने नहीं किया है लेकिन उन्होंने कर दिखाया है।

गिनीज के मुताबिक, साल 2013 में Panciera ने ही ऐसा रिकॉर्ड बनाया था। जी दरअसल उस समय उन्होंने 85 स्कूप आइसक्रीम को एक कोन में बैलेंस किया था। वहीं उनके इस रिकॉर्ड को अश्रिता फुरमान ने तोड़ दिया था, उन्होंने एक कोन में 123 स्कूप आइसक्रीम के लगाए थे। अब उनके बाद दिमित्री ने नया कारनामा कर दिखाया है। जी दरअसल उन्होंने एक कोन में 125 आइसक्रीम को बैलेंस कर सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। यह अचम्भित कर देने वाला है लेकिन सच है। जी दरअसल इससे पहले बीते कुछ हफ्तों में तीन नए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए गए हैं। इनमे पहले दुबई में अजमत खान जोकि एथलीट हैं उन्होंने बनाया है।
उन्होंने बास्केटबॉल को ड्रिबल करते हुए सबसे तेज मील दौड़ने का नया रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 6 मिनट और 1 सेकंड में उन्होंने ये पूरा किया है। वहीं दूसरा रिकॉर्ड एड्रिएन लॉन्ग नाम की एक महिला ने बनाया है। उन्होंने 10 घंटे से अधिक समय तक एक पेड़ को गले लगाया। वहीं उनके अलावा तीसरा रिकॉर्ड सितंबर में, लेह शटकेवर नाम की एक ब्रिटिश महिला ने बनाया। उन्होंने केवल 3 मिनट में 10 जाम डोनट्स खाए और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला।
 Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
 
		
 
 
						
 
						
 
						
 
						
 
						
