ऋषि कपूर की पिछले वर्ष आज ही के दिन मृत्यु हो गई थी। बॉलीवुड के कई कलाकार उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। फिल्म कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान ने भी ऋषि कपूर को याद किया है। उन्होंने ऋषि कपूर को अपने बचपन का क्रश बताया है।
इस बारे में बताते हुए फराह खान कहती है, ‘मैं 8 वर्ष की थी। जब बॉबी रिलीज हुई थी। ऋषि कपूर को मैं बचपन से पसंद करती थी। उनकी सभी फिल्में मेरी पसंदीदा थी। इनमें हम किसी से कम नहीं, जमाने को दिखाना है, खेल खेल में और कर्ज मेरी पसंदीदा फिल्में है। ऋषि कपूर अपने जमाने में लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक थे। वह हमेशा टॉप 3 में बने रहते थे। वह बहुत ही शानदार अंदाज में लिप्सिंग और डांस करते थे। अगर आप फिल्म सरगम देखेंगे तो आपको लगेगा कि वह वाकई डफली बजा रहे हैं। वह रिदम पकड़कर बजाते थे और कभी भी बिट मिस नहीं करते थे।’
इस बारे में आगे बताते हुए फराह खान कहती है, ‘मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला था। मैंने उन्हें फिल्म ‘हम दोनों’ में कोरियोग्राफ किया था। इस फिल्म में नाना पाटेकर और ऋषि कपूर की अहम भूमिका थी। आप सोचिए मेरी क्या हालत हुई होगी कि जिसे मैं पसंद करती थी। उन्हीं को कोरियोग्राफ कर रही हूं। धीरे-धीरे हमारी दोस्ती हो गई।
उन्होंने मेरे भाई साजिद खान की फिल्म हाउसफुल टू में भी काम किया था। मेरी उनके साथ आखिरी फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर थी। इस फिल्म में हमने डफली गाने का नया वर्जन भी बनाया था। मैंने उनके साथ फिल्म ओम शांति ओम के गाने में भी काम किया था। वह हमेशा मेरे साथ मस्ती करते थे और मैं उन्हें चुप रहने के लिए कहती थी। वह अपना काम बहुत मन लगाकर करते थे जब वह बीमार हुए मैं लगातार उनके संपर्क में थी।’
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal