पुलिस ने गुरुवार को एक टीवी एक्टर सहित दो लोगों को जू रोड पर हुए ग्रेनेड हमले के संबंध में गिरफ्तार किया है। बुधवार को हुए इस हमले में 11 लोग घायल हो गए थे। जिसमें दो सुरक्षाबल भी शामिल हैं। गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने कहा कि शिवसागर के रहने वाले प्रणोमोय राजगुरु और एक्टर जाह्नवी सैकिया को बाघोरबारी क्षेत्र में एक किराए के घर पर छापेमारी करके गिरफ्तार किया गया है।
![](https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2019/05/download-2019-05-17T160207.964.jpg)