आपने अक्सर फिल्मों में भी देखा होगा कि हीरो-हिरोइन की नजरें मिली और प्यार हो गया। इसे आम बोल चाल की भाषा में लव एट फर्स्ट साइट भी कहते हैं। लेकिन क्या वाकई में ऐसा होता है, क्या पहली नजर में भी प्यार हो सकता है? यह एक सोचने वाली बात है, इसीलिए इस पर एक रिसर्च की गई। रिसर्च में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।

नीदरलैंड की एक यूनिवर्सिटी ने लव एट फर्स्ट साइट पर रिसर्च की। इस रिसर्च के माध्यम से इन्होंने जानने की कोशिश की कि आखिरकार किन लोगों को पहली नजर में प्यार होता है। सर्वे में यह पाया गया कि उम्र के बढ़ने के साथ-साथ पहली नजर में प्यार बढ़ता जाता है। इसके अलावा सबसे ज्यादा लोगों को 18-25 साल के बीच पहली नजर में प्यार हो जाता है। लोगों में पहली नजर में प्यार होने की संभावना 46 प्रतिशत देखी गई।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal