जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे गैंगस्टर अरुण गवली ने गांधीवादी विचारों पर आधारित एक परीक्षा में सर्वोच्च स्थान पाया है। नागपुर केंद्रीय जेल में बंद गवली ने 80 अंक के पर्चे में से 74 अंक पाए हैं। एनजीओ सहयोग ट्रस्ट, सर्वोदय आश्रम व मुंबई सर्वोदय मंडल ने गत वर्ष अक्टूबर में यह परीक्षा ली थी।
इसमें 160 कैदी शरीक हुए थे जिनमें से 12 मृत्युदंड का सामना कर रहे हैं। कई उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी शामिल थे और कई ऐसे भी थे, जिनके मामले की सुनवाई हो रही है। परिणाम गत सप्ताह घोषित किए गए।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal