उफ ये गर्मी! यमुनानगर में पारा 40 डिग्री पार, सड़कें हुई सुनसान

यमुनानगर में भीषण गर्मी ने जनजीवन पर असर डाल दिया है। सुबह से ही सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने से लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग जूस, शिकंजी जैसे पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं, वहीं ठंडे पेय की दुकानों पर भारी भीड़ देखी जा रही है।

वीओ- यमुनानगर में भीषण गर्मी ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। सुबह से ही तेज धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया है। हालात ऐसे हैं कि शहर की सड़कों पर आम दिनों की तुलना में काफी सन्नाटा देखने को मिल रहा है। जिले में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जिससे लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। दोपहर के समय तो हालात और भी ज्यादा खराब हो जाते हैं, जब चिलचिलाती धूप सीधे लोगों की सेहत पर असर डाल रही है। गर्म हवाएं और लू के थपेड़ों ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है।

इस भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं। शहर में जूस की दुकानों, शिकंजी और अन्य ठंडे पेय बेचने वाली रेहड़ियों पर ग्राहकों की भारी भीड़ देखी जा रही है। लोग नारियल पानी, नींबू पानी और फ्रूट जूस का जमकर सेवन कर रहे हैं ताकि खुद को डिहाइड्रेशन से बचा सकें डॉक्टरों की सलाह है कि इस मौसम में ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।

 फिलहाल, यमुनानगर में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है और आने वाले दिनों में तापमान में और इजाफा होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com