उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू पांच दिवसीय दौरे के लिए हुए रवाना, कई समझौतों पर होंगे हस्ताक्षर

उप- राष्ट्रपति वेंकैया नायडू आज से विदेशी दौर पर जा रहे हैं। अपने पांच दिवसीय दौरे के लिए वह अफ्रीका के लिए रवाना हो गए हैं। अपनी यात्रा के दौरान सबसे पहले वह कोमोरोस फिर सिएका लियोन जाएंगे।

यात्रा के दौरान वह अफ्रीका के शीर्षस्थ नेतृत्व से द्विपक्षीय तथा वैश्विक मुद्दों पर शिष्ट मंडल स्तर पर चर्चा करेंगे तथा इन देशों के साथ द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर भी किए करेंगे।

अफ्रीका के साथ है ऐतिहासिक संबंध

वेंकैया नायडू ने ट्वीट कर कहा कि भारत और अफ्रीका के बीच परस्पर गहरे ऐतिहासिक संबंध रहे हैं। हाल के वर्षों में अफ्रीका ने तीव्र आर्थिक प्रगति की है। इंफ्रास्ट्रक्चर और सामाजिक मानकों जैसे शिक्षा,स्वास्थ्य, पर भी अफ्रीका की प्रगति सराहनीय है।

भारत अफ्रीका की उन्नति में यथासंभव सहयोग करने के लिए सदैव तत्पर है। बताते चले कि बतौर उपराष्ट्रपति, नायडू की अफ्रीकी देशों की यह दूसरी यात्रा है। इससे पहले पिछले साल नवंबर में वह बोत्सवाना, जिम्बाब्वे और मलावी के दौरे पर गए थे।

13 अक्टूबर अफ्रीका के राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात

अपने पांच दिवसीय दौरे के दौरान वह 13 अक्टूबर को राष्ट्रपति जूलियस माडा बिओ से मुलाकात करेंगे। इस दौरान कई अहम समझौते पर हस्ताक्षर होंगे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com