महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस के खिलाफ विवादित बयान देने का मामला बढ़ता जा रहा है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने पूर्व पत्रकार केतन तिरोडकर को गिरफ्तार किया है। केतन तिरोडकर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करके महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेन्द्र फड़णवीस को धमकी दी और बदनाम किया और आरोप लगाया कि वह ड्रग माफिया की मदद करते हैं।
मुंबई क्राइम ब्रांच ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के बारे में अपमानजनक वीडियो से जुड़े मामले में पूर्व पत्रकार केतन तिरोडकर को गिरफ्तार किया है।
वीडियो में उन्होंने सरकारी अधिकारियों के ड्रग नेटवर्क से संबंध के आरोप लगाए थे। पूर्व पत्रकार केतन तिरोडकर को अदालत में पेश किया गया और तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने कहा कि तिरोडकर को धमकियां देने और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस को बदनाम करने और उनकी तुलना ड्रग माफियाओं से करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने कहा, पूर्व पत्रकार केतन तिरोडकर ने सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस को धमकी दी और उन्हें बदनाम किया। तिरोडकर ने वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि डिप्टी सीएम ने ड्रग माफियाओं की मदद की और उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal