महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस एनकाउंटर का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आत्मरक्षा के लिए गोली चलाई थी। अगर कोई पुलिस पर हमला करता है तो पुलिस तालियां नहीं बजा सकती। हालांकि उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हम मुठभेड़ों में विश्वास नहीं करते हैं और मेरा व्यक्तिगत तौर पर मानना है कि कानून का पालन किया जाना चाहिए।
महाराष्ट्र के बदलापुर में एक स्कूल में दो बच्चियों के यौन शोषण के मुख्य आरोपी, अक्षय शिंदे को मुठभेड़ में मार गिराया गया। आरोपी ने पुलिस पर अचानक फायरिंग कर दी जिसके बाद जवाबी फायरिंग में उसे गोली लगी।
हालांकि, इस घटना पर काफी चर्चा हो रही है। कई लोगों का मानना है कि अपराधी को न्यायिक तरीके से सजा मिलनी चाहिए। वहीं, इस पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस एनकाउंटर का समर्थन किया।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने आत्मरक्षा के लिए गोली चलाई थी। अगर कोई पुलिस पर हमला करता है तो पुलिस तालियां नहीं बजा सकती।
कानून का पालन किया जाना चाहिए: फडणवीस
देवेंद्र फडणवीस ने इंडिया टुडे से कहा, “हम मुठभेड़ों में विश्वास नहीं करते हैं और मेरा व्यक्तिगत तौर पर मानना है कि कानून का पालन किया जाना चाहिए और उसके अनुसार अपराधी को सजा मिलनी चाहिए। यह जल्दी से जल्दी किया जाना चाहिए, लेकिन अगर हमला होता है तो हमारी पुलिस तालियां नहीं बजाएगी। “
कब हुआ एनकाउंटर?
पुलिस ने बताया कि आरोपी, अक्षय शिंदे को तलोजा सेंट्रल जेल से दूसरे मामले में ट्रांजिट रिमांड के तहत ठाणे क्राइम ब्रांच ऑफिस लाया जा रहा था, तभी उसने मुंब्रा बाईपास के पास पुलिस पर रिवॉल्वर से गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में उसकी मौत हो गई। बता दें कि इस एनकाउंटर की राज्य CID निष्पक्ष जांच करेगी।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal