उत्‍तर प्रदेश के श्रावस्ती में गड्ढे में नहाने उतरी दो किशोरियों की डूबकर हुई मौत….

उत्‍तर प्रदेश के श्रावस्ती में गड्ढे में नहाने उतरी दो किशोरियों की डूबकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों किशोरियां बकरी चराने के लिए घर से निकली थीं। तभी गड्ढे में नहाने उतरी और गहरे पानी में डूब गईं। चीख-पुकार सुन लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटना में दोनों किशोरियों कर मौत हो गई।

ये है पूरा मामला 

मामला थाना सोनवा क्षेत्र के फतुहापुर गांव का है। यहां नेवरिया गांव की खुशनुमा(16) पुत्री निसार व पतरा(13) पुत्री इमरान सुबह बकरियों को चराने के लिए घर से निकली थीं। फतुहापुर गांव के निकट ईंट भट्ठे के पास स्थित गड्ढे में दोनों किशोरियां नहाने लगीं। नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से दोनों डूबने लगीं। किशोरियों के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग बचाव के लिए दौड़े, लेकिन तब तक वो गहरे पानी में डूब चुकी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने डूबी किशोरियों के शवों को बाहर निकलवाया। थानाध्यक्ष बृजेश द्विवेदी ने बताया कि शवों का पंचनामा करवाकर परिवार के लोगों को सौंप दिया गया है। मृतक किशोरों के परिवार में कोहराम मचा है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com