उत्तर भारत में कोहरे ने लगाई ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक

जनवरी महीने में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का डबल अटैक झेलने वाले दिल्लीवासियों का फरवरी में स्वागत बारिश ने कर दी। दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह तक बारिश होती रही। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक दिल्ली में 8 डिग्री न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है।

दिल्ली में आज भी बारिश की उम्मीद

मौसम विभाग के अनुसार, आज (1 फरवरी) भी दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश की उम्मीद है। मौसम

विभाग ने जानकारी दी ,”एक पैच पूरी दिल्ली में घूम रहा है और वर्तमान में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो रही है, साथ ही मध्यम से तीव्र तूफान और बिजली और तेज हवाएं भी चल रही हैं।”

यूपी-बिहार में आज सुबह छाया रहा घना कोहरा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज सुबह का तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बिहार की राजधानी पटना में आज सुबह का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। उत्तर प्रदेश और बिहार में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा।

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और बारिश की वजह से जनजीवन बेहाल हो चुका है। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलने वाली और आने वाली कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से नहीं चल रही है।

इन राज्यों में भी आज जमकर बरसेगी वर्षा

दिल्ली के अलावा आज गुजरात के अहमदाबाद सहित कई जिलों और मध्य प्रदेश में भोपाल सहित कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि, महाराष्ट्र में मौसम साफ रहने की उम्मीद है।  वहीं, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा में भी हल्की/मध्यम छिटपुट वर्षा होने की संभावना है।

पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि की उम्मीद

बात करें पहाड़ी राज्यों की तो जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड के कई इलाकों में छिटपुट ओलावृष्टि की भी संभावना है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com