उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के सौतेले भाई किम जोंग नम (Kim Jong Nam) की साल 2017 में मलेशिया में हत्या कर दी गई थी। किम जोंग नम सीआइए (अमेरिकी इंटेलिजेंस एजेंसी) का मुखबिर था।

किम जोंग नम के संबंध के कई विवरण अभी अस्पष्ट हैं। एक व्यक्ति का हवाला देते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि CIA और किम जोंग नम के बीच सांठगांठ थी। कई पूर्व अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि किम जोंग का सौतेला भाई कई वर्षों से उत्तर कोरिया के बाहर रहता था। उसके पास कोई शक्ति नहीं थी औऱ न ही इस बात की कोई संभावना की वह उत्तर कोरिया के आंतरिक कामकाज की जानकारी दे सके। किम जोंग नम कई दूसरे देशों और विशेष रूप से चीन की सुरक्षा एजेंसी के संपर्क में था। दक्षिण कोरियाई और अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि उत्तर कोरिया ने ही किम जोंग नम की हत्या का आदेश दिया था, क्योंकि ये परिवार के वंशवादी शासन के लिए बेहद जरूरी था।प्योंगयांग ने इन आरोप से इनकार कर दिया है। फरवरी 2017 में कुआलालंपुर हवाई अड्डे पर एक प्रतिबंधित रासायनिक हथियार से किम जोंग नम को मारने के आरोप में दो महिलाओं को आरोपित किया गया था। मलेशिया ने वियतनामी महीला दोन थी हुओंग को मई और इंडोनेशिया की सिति आसियाह को मार्च में रिहा कर दिया था।
 Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
 
		
 
 
						
 
						
 
						
 
						
 
						
