उत्तराखंड में आसमान साफ रहा और चटख धूप खिली, कम हुई दुश्वारियां

उत्तराखंड में फिलहाल मौसम सामान्य है, जिससे पहाड़ों में जन जीवन पटरी पर लौटने लगा है। अधिकांश गांवों में बिजली-पानी समेत संचार सेवाएं भी सुचारू हो गई हैं। गंगोत्री के अलावा अन्य धामों के मार्गों में आवाजाही सामान्य हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 25 जनवरी को प्रदेश में मौसम करवट बदल सकता है। जिसके चलते हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

उत्तराखंड में आसमान साफ रहा और चटख धूप खिली। दिन के समय ठंड से भी राहत महसूस की गई। हालांकि प्रदेश में सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड बरकरार है। मौसम खुलने से बाधित मार्गों को खोलने के कार्य में भी तेजी आई और प्रदेश के अधिकांश मार्गों पर यातायात सुचारू हो गया है। उत्तरकाशी जनपद में गंगोत्री हाईवे हर्षिल से आगे सुक्की टॉप पर अभी भी अवरुद्ध है। इसके अलावा यमुनोत्री, बदरीनाथ और केदारनाथ मार्ग आवाजाही के लिए खुले हैं। उधर, पहाड़ों में संपर्क से कटे गांवों में भी जनजीवन पटरी पर लौटने लगा है। बिजली-पानी की आपूर्ति सुचारू हो गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में शुक्रवार को भी मौसम साफ रहेगा। जबकि, शनिवार 25 जनवरी को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बादल छाये रहेंगे। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी और मैदानों में बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। हालांकि, इसके बाद 26 और 27 जनवरी को मौसम फिर साफ हो जाएगा।

प्रमुख शहरों के तापमान

  • शहर————अधिकतम ————न्यूनतम
  • देहरादून———–21.3——————-6.0
  • मसूरी————–12.4——————-2.4
  • टिहरी————–12.8——————–2.2
  • उत्तरकाशी——–13.1——————–2.7
  • हरिद्वार———–18.2——————–7.1
  • जोशीमठ———-13.2——————–2.8
  • अल्मोड़ा———–12.8——————–2.4
  • पिथौरागढ़———16.0——————–5.2
  • मुक्तेश्वर———-13.0——————–0.3
  • नैनीताल———–11.6——————–3.1
  • चंपावत————11.2——————–2.5
  • ऊधमसिंह नगर—19.2——————-7.6

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com