उत्तराखंड में आज दिन की शुरुआत चटख धूप के साथ हुई। राजधानी देहरादून से लेकर मसूरी में भी धूप खिली है। जिससे उमसभरी गर्मी लोगों को सता रही है। वहीं, माैसम विभाग ने आज कुमाऊं के नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है। आज से अगले पांच दिन तक प्रदेश के पर्वतीय जिलों में तेज बारिश होने के आसार हैं। मैदानी जिलों में भी तेज बारिश होने की संभावना है।
15 घंटे बाद खुला यमुनोत्री हाईवे
यमुनोत्री हाईवे खरादी कुथनौर के बीच शुक्रवार शाम छह बजे बंद हो गया था। हाईवे खोलने का प्रयास 12 घंटे बाद शुरू किया। जिसके बाद करीब 15 घंटे हाईवे पर आवाजाही शुरू हो पाई।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal