उज्जैन में CAA के समर्थन को लेकर सड़को पर उमड़े 15 हजार लोग

उज्जैन में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के बाद आज भाजपा के जन जागरूकता अभियान के तहत नागरिकता कानून के समर्थन में विशाल रैली निकाली गई। इस रैली में 300 मीटर लंबा तिरंगा लेकर हज़ारों की संख्या में लोग शामिल हुए। नागरिकता संशोधन काननू के समर्थकों ने भारत माता के जयकारे लगाए।

यह रैली सामाजिक न्याय परिसर से होते हुए फ्रीगंज के शहीद पार्क तक पहुंची। यहां लोगों को संबोधित करते हुए कानून के बारे में बताया गया। रैली में बड़ी संख्या में साधु-संत भी शामिल हुए। इस रैली को शहर के सामाजिक संस्थानों ने समर्थन किया था।

उज्जैन आलोट सीट से संसद अनिल फिरोजिया ने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों को प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। वो सुनहरे भविष्य की उम्मीद में भारत आते हैं, परन्तु यहाँ कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल पाकिस्तान के अल्पसंख्यकों के हित के लिए लाये गए नागरिकता संशोधन अधिनियम CAA 2019 का विरोध कर रहे हैं

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com