लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, ‘जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है आप दीर्घायु हों और अपने जीवन को सफल बनाने मे कामयाब रहें। आज आप का जन्मदिन है भगवान के दर्शन व आशीर्वाद से आप का दिन शुभ हो।’

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव का सोमवार को जन्मदिन है। लालू प्रसाद के छोटे बेटे आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैंं। इस मौके पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बिहार के युवा राजनेता का जन्मदिन पार्टी के नेता से लेकर परिवार के लोग तक मना रहे हैं।
तेजस्वी ने परिवार की मौजूदगी में आधी रात को बर्थडे केक काटा। उनकी बहन रोहिणी आचार्य और भाई तेज प्रताप ने उन्हें ट्वीट करके जन्मदिन की बधाई दी है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भी कार्यकर्ता उनको जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। रोहिणी में ट्वीट कर कहा, ‘बिहार के भावी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामना। इतनी दूर हैं.. फिर भी हम एक है.. भाई बहन कि प्रीत का.. ये बंधन का एहसास है.. जनता का भी ख्याल रखना.. हर बहना का भाई.. यूंही बन कर तू रहना.. जन्मदिन मुबारक हो टूटू।’
तेज प्रताप ने ट्वीट कर लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो टूटू।’ इसके साथ उन्होंने जन्मदिन मुबारक हो मुख्यमंत्री तेजस्वी हैशटैग का इस्तेमाल किया है। तेजस्वी के समर्थकों ने भी केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया और एक-दूसरे को खिलाया। एग्जिट पोल के अनुसार इस बार राज्य में महागठबंधन की सरकार बनने वाली है। हालांकि 10 नवंबर को चुनाव की तस्वीर साफ हो जाएगी।
 Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
 
		
 
