ईशान किशन के बाहर होने पर भी वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिलेगा मौका, ये है वजह

पहले टी20 मैच में शानदार जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया का आत्मविश्वास बढ़ा है जो दूसरे टी20 मैच में उसके काम आएगा। हालांकि, इससे पहले टीम को एक झटका भी लग गया है। ईशान किशन चोट के कारण दूसरा टी20 मैच नहीं खेलेंगे। ऐसे में सवाल यह है कि उनकी जगह कौन लेगा?

बीसीसीआई ने शुक्रवार सुबह एक बयान जारी कर बताया कि ईशान को ग्रोइन इंजुरी है जिसके कारण वह दूसरे मैच में हिस्सा नहीं लेंगे। अभी तक बीसीसीआई ने सिर्फ दूसरे मैच के बारे में ही बताया है। देखना यह होगा कि क्या ईशान दूसरे मैच के बाद लौटते हैं या नहीं।

ईशान की जगह वैभव?

ईशान ने पहले मैच में सिर्फ एक रन बनाया था और वह नंबर-5 पर खेले थे। उनके चोटिल होने के बाद वैभव सूर्यवंशी के प्लेइंग-11 में आने की संभावना बढ़ गई है। हालांकि, वैभव ओपनर हैं और यहां टीम के लिए समस्या खड़ी हो सकती है। वैभव अगर टीम में आते हैं तो पूरे बल्लेबाजी क्रम को बिगाड़ना होगा। नंबर-3 पर संजू, चार पर तिलक और पांच पर श्रेयस अय्यर। ऐसे में टीम उनको न खिलाते हुए शिवम दुबे को मौका दे सकती है जो निचले क्रम के ही बल्लेबाज हैं और गेंदबाजी में भी योगदान दे सकते हैं।

और कोई बदलाव की नहीं उम्मीद

ईशान के चोटिल होने के कारण भारत को एक बदलाव मजबूरी में करना होगा, लेकिन इसके अलावा किसी और तरह के बदलाव की उम्मीद नहीं हैं। गेंदबाजी में एक मैच के बाद बदलाव करना सही नहीं होगा। भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव के अलावा ऑलराउंडर के तौर पर नीतीश कुमार रेड्डी और अक्षर पटेल का खेलना तय है।

भारत की संभावित प्लेइंग-11

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com