अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप मियामी के फेना फोरम में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कई तीखे बयान दिए। वेनेजुएला और ईरान में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई की सफलताओं का बखान करते हुए ट्रंप ने अब क्यूबा पर सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दे दी है।
दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने शुक्रवार को मियामी में एक निवेश मंच पर भाषण देते हुए कहा कि अगला नंबर क्यूबा का है। वेनेजुएला और ईरान के बाद क्यूबा को निशाना बनाने वाले ट्रंप के बयान से वैश्विक राजनीति में हलचल तेज हो गई है और द्वीप राष्ट्र में सैन्य हस्तक्षेप की संभावनाओं को हवा दे दी है।
हालांकि, ट्रंप ने अपनी भावी योजना का पूरा खुलासा नहीं किया कि वह द्वीप राष्ट्र के साथ वास्तव में क्या करने की योजना बना रहे हैं, लेकिन उन्होंने अक्सर कहा है कि उनका मानना है कि क्यूबा सरकार गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रही है और पतन के कगार पर है।
ट्रंप ने की अमेरिकी सैनिकों की प्रशंसा
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकी सैनिकों की बखान करते हुए कहा कि मैंने यह महान सैन्य बल बनाया। मैंने कहा था, आपको इसे कभी इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लेकिन कभी-कभी आपको इसका इस्तेमाल करना पड़ता है और वैसे, अगला नंबर क्यूबा का है।
ट्रंप प्रशासन ने क्यूबा के साथ बातचीत शुरू कर दी है, लेकिन ट्रंप ने खुद संकेत दिया है कि अमेरिका क्यूबा पर सैन्य कार्रवाई कर सकता है।
क्यूबा की अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित
क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज-कैनेल ने स्वीकार किया है कि देश संभावित सैन्य टकराव को टालने के लिए अमेरिका के साथ बातचीत कर रहा है। तेल आयात में व्यवधान के कारण क्यूबा की अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है, जिस पर वह बिजली संयंत्रों और परिवहन के संचालन के लिए निर्भर है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal