इस होली घर पर बनाएं ये 6 तरह के हेल्‍दी स्‍नैक्‍स, महीनों तक बनी रहेगी ताजगी

होली का त्‍योहार नजदीक आ चुका है। लोग घरों में होली की तैयार‍ियों में जुटे हुए हैं। इस द‍ि न तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। होली रंगों का त्‍योहार होता है। लोग एक दूसरे के घर होली म‍िलने जाते हैं। वैसे तो होली में गुज‍िया बनाने की परंपरा है। हालांक‍ि एक नहीं बल्कि कई तरह के स्‍नैक्‍स भी तैयार क‍िए जाते हैं। जो आसानी से महीने भर चल सकते हैं। खास बात‍ तो ये है क‍ि इसमें क‍िसी भी प्रकार का कोई केम‍िकल नहीं मि‍लाया जाता है। अगर आप भी ऐसे ही कुछ स्नैक्स बनाना चाहते हैं, तो हम आपको 6 स्वादिष्ट और आसानी से स्टोर किए जाने वाले स्नैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इन्‍हें बनाने की आसान रेस‍िपी-

नमकपारा
नमकपारा एक पारंपरिक स्नैक है, जिसे मैदा-सूजी और नमक से तैयार क‍िया जाता है। इसे बनाने के लिए मैदे को गूंथकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा जाता है और धीमी आंच पर तला जाता है। इसे एयरटाइट डिब्बे में स्टोर कर सकते हैं। ये आसानी से महीने भर चल सकता है। ये खाने में भी बेहद कुरकुरा होता है।

शक्करपारे भी बेस्‍ट ऑप्‍शन
अगर आप मीठा खाना पसंद करते हैं तो शक्करपारे एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इसे मैदा और घी से तैयार किया जाता है, फिर इसे डीप फ्राई करके चीनी की चाशनी या फ‍िर गुड़ में डुबोया जाता है। यह लंबे समय तक खराब नहीं होता है। इसके अलावा आप होली के बाद भी चाय के साथ इसका आनंद ले सकते हैं।

होली को खास बनाती है मठरी
मठरी भारत में बहुत पसंद की जाती है। इसे बनाने के लिए मैदा, अजवाइन और नमक का इस्तेमाल क‍िया जाता है। इसे धीमी आंच पर तलकर कुरकुरा बनाया जाता है। इसे एयरटाइट कंटेनर में रखने से यह 1-2 महीने तक खराब नहीं होती। आप चाहें तो मेथी मठरी या और कोई अलग फ्लेवर भी दे सकते हैं।

चकली
ये स्‍नैक्‍स महाराष्ट्र में काफी फेमस है। इसे चावल के आटे, तिल, और मसाले से तैयार क‍िया जाता है। ये भी कई द‍िनों तक चलने वाला स्‍नैक है।

गुड़-तिल के लड्डू
अगर आप होली पर कोई हेल्‍दी स्नैक बनाना चाहते हैं तो गुड़ और तिल के लड्डू बना सकते हैं। इन्हें गुड़, तिल और घी से बनाया जाता है। यह कई दिनों तक खराब भी नहीं होते हैं।

चिवड़ा मिक्सचर
चिवड़ा एक हेल्‍दी ऑप्‍शन हो सकता है। च‍िवड़े का मिक्सचर एक हल्का और स्वादिष्ट स्नैक है, जिसे पोहा, मूंगफली, भुने चने और सूखे मेवों से बनाकर तैयार क‍िया जाता है। इसे एयरटाइट जार में स्टोर कर सकते हैं। यह न सिर्फ होली पर बल्कि रोजाना खाने के लिए भी अच्छा विकल्प है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com