प्रियंका चोपड़ा का नाम आज बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक चलता है। इंटरनेशनल स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा आए दिन खबरों में रहती हैं। हाल ही में वो अपने पॉपुलर हॉलीवुड शो क्वांटिको के नए सीजन के प्रमोशन के लिए न्यूयॉर्क में एक मैग्जीन के अॉफिस पहुंची। यहां जो हुआ उस पर आपको भी शायद यकीन नहीं होगा, क्योंकि प्रियंका जो कि मेहमान के तौर पर इस अॉफिस में पहुंची थी लेकिन उन्होंने यहां कि एडिटर को गेट आउट कह डाला।
जी हां, यह हम नहीं बल्कि खुद प्रियंका चोपड़ा ने बताया है। दरअसल, क्वांटिको के अगले सीजन की तैयारी में प्रियंका लगी हुई हैं। इस शो का प्रमोशन भी वे जमकर कर रही हैं। इसको लेकर वे न्यूयॉर्क स्थित एक मैग्जीन के अॉफिस पहुंची जहां थोड़ी देर के लिए उन्हें मैग्जीन की बॉस का किरदार निभाना था। इस किरदार में प्रियंका को सख्त जैसा रिएक्ट करना था।
इसको लेकर प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक फनी वीडियो शेयर किया है जिसमें वो मैग्जीन की एडिटर के साथ बैठी हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि, प्रियंका मैग्जीन में गलतियों को निकालते हुए एडिटर की जमकर क्लास लगा रही हैं। यही नहीं उन्होंने तो मैग्जीन की एडिटर को ही बाहर का रास्ता दिखा दिया।
बॉलीवुड की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड शो में व्यस्त होने के कारण वे बॉलीवुड फिल्मों में नजर नहीं आई। लेकिन अब जल्द सलमान खान स्टारर फिल्म भारत से वापसी करने जा रही हैं। प्रियंका सबसे पहले सलमान के साथ साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म मुझसे शादी करोगी में नजर आईं थीं। इसके बाद प्रियंका और सलमान फिल्म सलाम-ए-इश्क और गॉड तुस्सी ग्रेट हो में नजर आए थे।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal