बॉलीवुड में साल 2018 शादियों के साल के लिए जाना जाएगा। सोनम कपूर, नेहा धूपिया, हिमेश रेशमिया की शादी के बाद एक और बॉलीवुड कपल के जल्द शादी के बंधन में बंधने की खबर है। हम बात कर रहे हैं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की। जी हाँ, ख़बरों की माने तो दीपिका और रणवीर जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते है उनकी शादी के डेट भी सामने आ रही है, हालाँकि अभी इसकी पुष्टि नही हुई है लेकिन माना जा रहा है कि दोनों इसी दिन शादी कर सकते है। तो चलिए जानते है दोनों कब शादी कर रहे है।
इसी साल 18-20 नवम्बर को दोनों कर सकते है शादी
एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक दोनों इसी साल 18-20 नवंबर के बीच शादी करने वाले हैं। खबर ये भी है कि दोनों मुंबई में ही शादी करेंगे।
अभी कोई पुष्टि नही
हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने भी इस खबर की पुष्टि नहीं की है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की खबरें काफी दिनों से आ रही हैं। दोनों को कई बार एक साथ पार्टी और हॉलीडे एंजॉय करते देखा जा चुका है।
दोनों फैमिली के बीच चल रही है शादी की बात
इससे पहले DNA की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की फैमिली में शादी की डेट्स पर बात चल रही है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि नंवबर में शादी के चलते दीपिका की टीम के सदस्यों को छुट्टी लेने से मना कर दिया गया है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal