इस तरह खुद को फिट रखती हैं दीपिका, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे फिट और मैंटेन एक्ट्रेसेज में से एक हैं। एक्ट्रेस चाहें कितनी भी बिज़ी हों, लेकिन वो अपनी फिटनेस का ख्याल बखूबी रखती हैं।

हाल ही में उनका वर्कआउट करते हुए एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दीपिका जबरदस्त वर्कआउट दिख रही हैं। ये वीडियो उनकी जिम ट्रेनर यासमीन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

https://www.instagram.com/p/B2MHrzmAOhO/?utm_source=ig_web_copy_link

इस वीडियो में दीपिका ने दोनों हाथों से सामने बेल्ट को पकड़ रखा है और वो पीछे की तरफ पूरी झुक हुई हैं। दीपिका की ट्रेनर की मानें तो ये एक्सरसाइज आपकी रीढ़ की हड्डी को मज़बूत करने के लिए की जाती है। वीडियो शेयर करते हुए यासमीन ने लिखा भी है, ‘आप तब तक जवान है जब तक आपकी रीढ़ की हड्डी फ्लेक्सिबल है’।

https://www.instagram.com/p/BxbfZtBAxOX/?utm_source=ig_web_copy_link

वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका हाल ही में ’83’ फिल्म की शूटिंग खत्म कर अपने पति रणवीर सिंह के साथ भारत लौटी हैं। एयरपोर्ट से उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं। इस फिल्म में दीपिक, रणवीर की पत्नी बनेंगी।

शादी के बाद ये पहली फिल्म होगी जिसमें दीपिका और रणवीर साथ नजर आएंगे। इसके अलावा दीपिका एक और फिल्म ‘छपाक’ की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस एक एसिड सर्वाइवर की भूमिका निभाएंगी।

https://www.instagram.com/p/BxbfStVAOte/?utm_source=ig_web_copy_link

हाल में एक्ट्रेस मुंबई में लाल बागचा राजा के दर्शन करने भी पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने लाइट पिंक और क्रीम कलर की साड़ी पहन रखी थी। दीपिका साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। यहां से उनकी कई तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।

https://www.instagram.com/p/Bvao-MEAT56/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/B2R-M-HnbQY/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/B2R9WvfAGZg/?utm_source=ig_web_copy_link

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com