सामान्य तौर पर महिलाओं में पुरुषों के मुकाबले फैट ज्यादा जमा होता है। पर देखा यह भी गया है कि शादी के बाद पुरुषों के मुकाबले महिलाओं का वजन ज्यादा तेजी से बढ़ता है। इसके पीछे तीन बड़ी वजहें हैं…
हार्मोनल बदलाव
अगर कोई महिला 20 साल की है तो अगले पांच सालों में उसका वजन 11 किलो ग्राम तक बढ़ जाता है। वहीं इसी उम्र के पुरुष का वजन 13 किलोग्राम तक जाता है। आनुवांशिक दृष्टि से पुरुष या महिला के शरीर में एस्ट्रोजन, प्रोजेस्ट्रोन व टेस्टोस्टेरोन हार्मोनस का असंतुलन होता है जिससे वजन बढ़ता है।
तनाव
शादी लव हो या अरेंज, हर लड़की को ऊपर नए परिवार और रहन-सहन के बीच एडजस्ट करना होता है। अगर नई नवेली दुल्हन नौकरीपेशा है तो उसे शादी के बाद शुरुआती दिनों में दफ्तर और ससुराल के बीच सामंजस्य बैठाने में भी परेशानी होती है। इन सबकी वजह से तनाव होता है जिसका बुरा असर उनकी सेहत और खान पान पर बढ़ता है।
गलत खानपान
अधिकतर घरों में देखा गया है कि शादी के बाद एकाएक पूरे परिवार की जिम्मेदारी दुल्हन के माथे पर मढ़ दी जाती है। वहीं, सबका दिल जीतने के लिए वह उनकी फरमाइशें भी पूरी करने लगती हैं। न्यूट्रिशनिस्ट रूजूता दिवाकर की किताब ‘वूमेन एंड द वेट लॉस तमाशा’ के मुताबिक महिला भले ही ज्यादा समय रसोई में बिताएं लेकिन इस चक्कर में वह अपने खानपान पर ध्यान नहीं दे पातीं। बेवक्त खाना खाने से उनका वजन बढ़ जाता है।