जिन लोगों का जन्म महीने की 5, 14 या 23 तारीख को होता है, उनका मूलांक 5 होता है। मूलांक 5 का स्वामी बुध ग्रह है। बुध ग्रह ज्ञान और बुद्धि का कारक है। बुध के प्रभाव के कारण मूलांक 5 वाले साहसी और कर्मशील होते हैं। ये चुनौतियों को चैलेंज के रूप में स्वीकार करते हैं। जानिए मूलांक 5 वालों का स्वभाव, व्यक्तित्व और अन्य खास बातें-

मूलांक 5 वाले किसी एक चीज को लेकर न ज्यादा देर तक खुश हो सकते हैं और न ही दुखी। ये परिस्थितियों के अनुरूप खुद को ढाल लेते हैं। इनमें दूसरों को आकर्षित करने का गुण होता है। ये दूसरों से मित्रता करके अपना काम निकालना भी जानते हैं। ये बुद्धिमान और चतुर होते हैं। इन्हें कई धार्मिक ग्रंथों और गुप्त विद्याओं का ज्ञान होता है।
कैसी रहती है आर्थिक स्थिति-
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 5 वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी होती है। ये नई-नई चीजों से लाभ कमाते हैं। ये अपनी बुद्धि के बल पर पैसा कमाते हैं।
कैसे रहते हैं पारिवारिक रिश्ते-
मूलांक 5 वालों के भाई-बहन के साथ रिश्ते सामान्य रहते हैं। इनकी मूलांक 1, 3, 4,5,7 और 9 वालों से अच्छी बनती हैं। ये मिलनसार होते हैं। इनके प्रेम संबंध स्थायी नहीं रहते हैं। कुछ मामलों में इनके दो विवाह की भी संभावना रहती है। आमतौर पर गृहस्थ जीवन सुखी रहता है।
मूलांक 5 वाले व्यापार में अपार सफलता पाते हैं। ये अच्छे मैनेजर, वकील, जज, जिलाधिकारी, डॉक्टर, पत्रकार या ज्योतिषी हो सकते हैं। इन्हें संगीत और अर्थशास्त्र का भी ज्ञान होता है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal