इंसान नहीं रोबोट चलाएंगे Uber कैब, इस देश से होगी शुरुआत

 क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि आप कैब बुक कराएं और ड्राइवर की जगह रोबोट कार लेकर आए। ऐसा सच होने जा रहा है, और अमेरिका में इसकी तैयारी शुरू हो गई है। दरअसल, Uber ने ह्यूमन ड्राइवर से रोबोटैक्सी (Robotaxi) बेड़े में परिवर्तन की तैयारी के तहत अमेरिकी इलेक्ट्रिक-ट्रक निर्माता Rivian में 1.25 बिलियन डॉलर तक का निवेश करने और 50,000 तक ऑटोनोमस व्हीकल खरीदने पर सहमति जताई है।

राइड-हेलिंग ऐप, उबर ने एक बयान में कहा कि अगर रिवियन अपनी सेल्फ-ड्राइविंग तकनीक में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल करता है, तो वह शुरुआती तौर पर 300 मिलियन डॉलर का निवेश करेगा, जो 2031 तक इक्विटी में बढ़कर 1.25 बिलियन डॉलर तक हो सकता है।

भारत समेत अन्य देशों में कब तक होगी शुरुआत?

इस समझौते में रिवियन की नई R2 SUV के शुरुआती 10,000 रोबोटैक्सी वर्जन शामिल हैं, साथ ही उबर और उसके फ्लीट पार्टनर्स के पास 2030 से अतिरिक्त 40,000 वाहन खरीदने का ऑप्शन भी है। कंपनियों ने कहा कि ये वाहन 2028 में सैन फ्रांसिस्को और मियामी में बिना किसी निगरानी के सेवा शुरू करेंगे और 2031 के अंत तक अमेरिका, कनाडा और यूरोप के 25 शहरों में विस्तारित हो जाएंगे।

इस सौदे में शुरुआत में रिवियन की नई R2 SUV के 10,000 रोबोटैक्सी वर्जन शामिल हैं, जिसमें उबर और उसके फ्लीट पार्टनर्स के पास 2030 से अतिरिक्त 40,000 वाहन खरीदने का विकल्प होगा। 

उबर के सीईओ दारा खोसरोशाही ने रोबोटैक्सी के भविष्य से पहले अपनी कंपनी को नए सिरे से तैयार करने के लिए दुनिया भर में कई सौदे किए हैं। अब Uber अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए एक महत्वपूर्ण मध्यस्थ बनने और रोबोटैक्सी फ्लीट के प्रबंधन और सेवा में सहायता करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com