आलीशान घर की मालकिन बनीं Tejasswi Prakash

जानी-मानी टेलीविजन एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash New House) ने मुंबई के पॉश एरिया में एक लग्जरी फ्लैट खरीदा है जिसके लिए एक्ट्रेस ने मोटी रकम चुकाई है।

टेलीविजन एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश अब एक और घर की मालकिन बन गई हैं। साल की शुरुआत उन्होंने करोड़ों का घर खरीदने से की है। उन्होंने मुंबई के पॉश एरिया में इतना महंगा खरीदा है जिसे जानते हीं आपके होश उड़ जाएंगे।

तेजस्वी प्रकाश छोटे पर्दे की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। यूं त वह मुंबई में अपने माता-पिता के साथ रहती हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने कई प्रॉपर्टीज खरीदी हैं। कुछ साल पहले ही तेजस्वी ने गोवा में अपना घर खरीदा था और अब उन्होंने मुंबई के पॉश एरिया में घर खरीदा है।

नए घर की मालकिन बनीं तेजस्वी प्रकाश
तेजस्वी प्रकाश का अब नया आशियाना मुंबई के बांद्रा वेस्ट में हैं। CRE मैट्रिक्स को मिले प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, तेजस्वी ने बांद्रा रिक्लेमेशन में कृष्ण चंद्र मार्ग पर बे हाइट्स में एक फ्लैट खरीदा है। यह अपार्टमेंट लगभग 1,304 स्क्वायर फीट का है।

इतने करोड़ में तेजस्वी ने खरीदा घर
तेजस्वी प्रकाश ने इसी महीने यह अपार्टमेंट डेवलपर एक्सेल एंटरप्राइजेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से खरीदा। इसके लिए तेजस्वी ने मोटी रकम चुकाई है। उन्होंने यह घर 7.63 करोड़ रुपये में खरीदा है। 16 फरवरी 2026 को रजिस्ट्रेशन हो गया है।

फ्लैट के साथ दो कार पार्किंग स्पेस
तेजस्वी प्रकाश ने घर के लिए 38.15 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी दी है। प्रॉपर्टी का पजेशन 29 नवंबर 2030 को तय है। बात करें घर की तो एक्ट्रेस को फ्लैट के साथ दो कार पार्किंग स्पेस मिला है। जिस जगह तेजस्वी ने फ्लैट खरीदा है, वो पहले से ही बड़े सेलिब्रिटीज का हब है।

तेजस्वी प्रकाश का वर्क फ्रंट
बिग बॉस 15 की विजेता तेजस्वी प्रकाश ‘नागिन’ शो के बाद इन दिनों लाफ्टर शेफ्स (Laughter Chefs) में नजर आ रही हैं। भारती सिंह के इस शो में तेजस्वी के साथ उनके ब्वॉयफ्रेंड करण कुंद्रा (Karan Kundrra) भी हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com