आरआरबी की ओर से (RRB ALP Admit Card 2026) जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से सहायक लोको पायलट भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने (RRB ALP 2026) की परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। अब वे उम्मीद आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, आरआरबी की ओर से एएलपी परीक्षा का आयोजन 13 फरवरी को किया जाएगा। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड को दर्ज करना होगा।
RRB ALP Admit Card 2026: इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
आरआरबी की ओर से सहायक लोको पायलट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
अब वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
इसके बाद ‘CEN 1/2025-Assistant Loco Pilot (ALP) Admit Card’ लिंक पर क्लिक करें।
लिंक पर क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड को दर्ज करें।
अंत में एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
इस दिन होगी परीक्षा
आरआरबी की ओर से एएलपी परीक्षा का आयोजन 13, 16, 17 और 18 फरवरी, 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। इस परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य विज्ञान, गणित, रीजनिंग, सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स विषय से 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा कुल 90 मिनट के लिए आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।
परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जानकारी जैसे अपना नाम, परीक्षा का नाम, परीक्षा केंद्र का नाम, रोल नंबर आदि की जानकारी को अच्छे से जांच लें। इसके साथ ही परीक्षा वाले दिन अपने साथ एडमिट कार्ड व आईडी प्रूफ को जरूर साथ लेकर जाएं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal