आम का पना, गर्मियों में लू से बचाने में फायदेमन्द है…

गर्मियों में बिमारियों से बचने के लिए हम कई तरह के हेल्थ टिप्स इस्तेमाल करते है। आम का पना गर्मियों के दिनों का सबसे लोकप्रिय पेय पदार्थ है।
कच्चे आम से बनने वाला पना कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात दिलाने में मददगार होता है। चिलचिलाती गर्मियों में आम का पना पीने से शरीर को अंदर से ठंडक मिलती है।
आम के पना के फायदे-  आम का पना शरीर में इंसुलिन के स्तर को सामान्य रखता है। साथ ही इसका ग्लाइकेमिक इंडेक्स भी काफी कम होता है। यह डायबिटीज रोकने में मददगार होता है। इसका सेवन भी संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए। कच्चे आम में साल्यूबल फाइबर होता है जो पाचन में मदद करता है। इसके अलावा इसमें ईस्टर, एल्डिहाइड जैसे तत्व भी पाए जाते हैं। ये पाचन तंत्र की बेहतरी के लिए काम करते हैं और कब्ज रोकने का काम करते हैं। शरीर में जब ज्यादा मात्रा में सोडियम की कमी होती है तो इससे सीधे दिल को खतरा होता है। इससे स्ट्रोक्स और दिल का दौरा पड़ने की संभावना बढ़ जाती है। इसी के साथ गर्मियों में हम पसीने के रास्ते शरीर से काफी मात्रा में सोडियम बाहर निकाल देते हैं। ऐसे में आम का पना पीने से शरीर में सोडियम का संतुलन बना रहता है। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com