आप जानते नही भोजन ​करने का सही समय और तरीका..

अगर डाइट में किसी तरह की कोई गड़बड़ी या फिर पौष्टिक तत्वों की कमी हो तो शारीरिक कमजोरी आना तय है। इन सब चीजों के अलावा खाने का सही समय होना भी बहुत जरूरी है। अगर पौष्टिक भोजन का सेवन सही समय पर न किया जाए तो इससे कोई फायदा नहीं मिलता। सुबह नाश्ते से लेकर रात के खाने तक आइए जानें क्या है सही रूटीन…..

सुबह खाली पेट
सारा दिन फ्रेश रहना चाहते हैं तो सुबह खाली पेट से ही हैल्दी डाइट की शुरुआत करना जरूरी है। सुबह 1 गिलास गुनगुना पानी पिएं, इससें आधा नींबू और 1 चम्मच शहद भी मिक्स कर सकते हैं। इससेे कब्ज के साथ-साथ पेट से जुड़ी हर परेशानी दूर हो जाएगी।

ब्रेकफास्ट का समय
सुबह उठने के एक से डेढ़ घंटे के बीच नाश्ता करने का सही समय है। ज्यादा देर तक भूखे रहने से एनर्जी लेवल स्लो हो जाता है। नाश्ते में प्रोटीन युक्त आहार जैसे परांठा, दही, सब्जी,फल और दूध आदि शामिल कर सकते हैं। सुबह 9 बजे तक ब्रेकफास्ट कर लेना बेस्ट है। आप लंच तक बीच में कई फल या एनर्जी ड्रिंक पी सकते हैं।

लंच का सही समय
इसका सही समय 1 बजे हैं, 2 या 3 बजे तक दोपहर के खाने का इंतजार करना गलत है। इसमें कैलोरी युक्त आहार शामिल करें। आपकी थाली में 1 कटोरी सब्जी या पनीर, 1 कटोरी दाल, 2 चपाती या चावल, रायता, सलाद होना चाहिए। इस समय सारे दिन की जरुरी कैलोरी का आधा से ज्यादा हिस्सा लेना चाहिए।

शाम के स्नैक्स
1 बजे खाना खाने के बाद शाम को 4 बजे तक आप सूप, अंकुरित अनाज का सलाद या फिर हल्के-फुल्के स्नैक्स ले सकते हैं।

डिनर का समय
रात को 8 बजे तक डिनर कर लें, इससे ज्यादा लेट होने पर पाचन क्रिया बुरी तरह से प्रभावित होती है। इस समय खाने में हैवी फूड्स शामिल न करें। सोने से 1 घंटा पहले 1 गिलास गर्म दूध का सेवन करें।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com