आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे उत्तराखंड, कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल एक दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कार्यकर्त्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। यहां से वह सीधा बीजापुर गेस्ट हाउस पहुंचे और कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इसके बाद केजरीवाल और कर्नल(सेवानिवृत्त) कर्नल अजय कोठियाल ने घंटाघर स्थित इंद्रमणि बडोनी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

केजरीवाल दून में घंटाघर से दिलाराम चौक तक देवभूमि संकल्प यात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उमड़े।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में आम आदमी पार्टी भी राज्य की जनता का दिल जीतने की जुगत में लगी है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल यहां का दौरा कर आम जन को साधने में जुटे हुए हैं। इसी के तहत वे एक दिवसीय दौरे पर दून पहुंचे।

jagran

(आम आदमी पार्टी की देवभूमि संकल्प यात्रा, सीएम अरविंद केजरीवाल उतरे सड़क पर )

केजरीवाल मंगलवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वे बीजापुर गेस्ट हाउस के लिए रवाना हुए। यहां उन्होंने  कार्यकर्त्ताओं से मुलाकात की, जिसके बाद वे सर्वे चौक स्थित आइआरडीटी सभागार पहुंचे, जहां आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। यहां से वे घंटाघर पर इंद्रमणि बडोनी की मूर्ति पर माल्यार्पण करने पहुंचे। उनके साथ कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल भी मौजूद रहे।

 

jagran

(रोड शो में बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता मौजूद )

इसके बाद घंटाघर से दिलाराम चौक तक अरविंद केजरीवाल का रोड शो चला, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सड़क पर जहां तक नजर दौड़ाई जा रही है, सड़क पर जहां नजर दौड़ाओ बस आप कार्यकर्ता नजर आ रहे थे।

jagran

आपको बता दें कि इससे पहले केजरीवाल ने अपने देवभूमि दौरे को लेकर ट्विटर पर जानकारी दी थी। साथ ही लिखा था कि वे राज्य के लिए कई अहम घोषणाएं भी करेंगे। इसी के तहत उन्होंने उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाने की भी घोषणा की।

jagran

https://twitter.com/Join_AmitSingh/status/1427511610621399047?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1427511610621399047%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jagran.com%2Futtarakhand%2Fdehradun-city-uttarakhand-assembly-election-delhi-cm-arvind-kejriwal-reached-uttarakhand-he-wil-do-devbhoomi-sankalp-yatra-21934677.html

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com