रिश्ते में भरोसे का होना बहुत जरुरी है। किसी भी रिलेशनशिप की शुरुआत होती है तो लड़का और लड़की दोनों के मन में ही एक दूसरे को लेकर कई सवाल आते हैं। जहां एक तरफ वो एक दूसरे की कंपनी एन्जॉय कर रहे होते हैं वहीं दूसरी तरफ यह सवाल भी दिमाग में होता है कि क्या ये रिश्ता लंबे समय तक चलेगा? क्या हम एक दूसरे के लिए बने हैं? खुद पता लगाएं कि क्या आप इन्हीं के साथ जिंदगी बिताना चाहते हैं।

ऐसे खुद पता लगाएं:
किसी भी रिश्ते में जरूरी है संतुष्टि। आप अपने रिश्ते के हर पहलू के बारे में सोचें कि आप कितने संतुष्ट हैं। फिर बात चाहे सेक्सुअल लाइफ की हो, आर्थिक या फिर इमोशनल लेवल पर।आप खुद से ये सवाल करें कि क्या आप अपने पुराने रिश्ते में पहले से ज्यादा संतुष्ट और खुश थे? जैसे कि क्या आप अपने एक्स के साथ ज्यादा कंफर्टेबल महसूस करते थे? किसी भी रिश्ते में बात करना जरूरी है।
एक बार यह विचार जरूर करें कि क्या आप अपने रिश्ते में पूरी तरह खुश हैं? अगर आपको लगता है कि आप पूरी तरह खुश नहीं हैं तो अपने पार्टनर से इस बारे में बात करें और उन्हें बताएं कि आप अपने रिश्ते से और उनसे क्या उम्मीद रखते हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal