आठ वर्षीय निक्षा ने एवरेस्ट के बेस कैंप पर लहराया तिरंगा

गुजरात के पालनपुर की आठ वर्षीय निक्षा ने सात दिन में एवरेस्ट बेस कैंप पर पहुंचकर एक नया कीर्तिमान रच दिया।

17,598 फीट की ऊंचाई पर पहुंचकर निक्षा ने तिरंगा लहराकर देश का नाम रोशन कर दिया। निक्षा, गोविंदा स्कूल पालनपुर से कक्षा दो उत्तीर्ण कर कक्षा तीन में पहुंची है।

ग्लोबल वार्मिंग एवं पर्यावरण के प्रति जागरुकता के लिए निक्षा बारोट ने एवरेस्ट के बेस कैंप पर माइनस डिग्री तापमान में योग कर दुनिया को एक संदेश दिया।

पिता नीलेश बारोट ने बताया कि दुनिया की सबसे ऊंची चोटी की यात्रा करते हुए 17598 फीट तक बेस कैंप तक पहुंचने में उसने बेहद विपरीत हालात में 130 किलोमीटर की चुनौतीपूर्ण यात्रा को पूर्ण किया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com