अजय देवगन स्टारर ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’ की फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर धीरे-धीरे ही सही, लेकिन 300 करोड़ के करीब पहुंचने वाली है। जनवरी में रिलीज़ हुई फ़िल्म शुक्रवार को आठवें हफ्ते में पहुंच गई। इसके बावजूद भी फ़िल्म लगातार प्रदर्शन कर रही है।

बॉक्स ऑफ़िस इंडिया के रिपोर्ट के मुताबिक फ़िल्म ने आठवें हफ्तें की शुरुआत 10 लाख के साथ किए। शुक्रवार के बाद शनिवार के कलेक्शंस को लेकर ऐसा ही अनुमान लगाया जा रहा है।
उम्मीद है कि फ़िल्म शनिवार को 10 लाख करोड़ का कलेक्शन किया। हालांकि, अभी तक फ़िल्म को लेकर कोई ऑफ़िशियिय आंकड़ा नहीं आया है। आधिकारिक आंकड़ा आने पर इसमें और भी वृद्धि हो सकती है।
‘तानाजी’ ने शुक्रवार को 277.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी थी। इसके बाद शुक्रवार और शनिवार कलेक्शन जोड़े, तो कुल कलेक्शन करीब 278 करोड़ हो गया है।
इसके साथ फ़िल्म शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर ‘कबीर सिंह’ को पीछे छोड़ने में थोड़ी ही पीछे है। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, ‘कबीर सिंह’ का लाइफटाइम टोटल कलेक्शन 278.24 करोड़ रहा है।
तानाजी’ को काफी शानदार शुरुआती मिली थी। पहले हफ्ते में फ़िल्म ने 118.91 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद दूसरे हफ्ते में 78.54 करोड़ और अधिक जोड़ लिये।
तीसरे हफ्ते में 40.42 करोड़, चौथे हफ्ते में 21.65 करोड़, पांचवे हफ्ते में 10.41 करोड़, छठे हफ्ते में 5.08 करोड़ और सातवें हफ्ते में करीब 2. 56 करोड़ का कलेक्शन किया।
‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’ में छत्रपति शिवाजी के सूबेदार तानाजी मालुसरे की असल ज़िंदगी पर आधारित है। इस फ़िल्म को ओम राउत ने निर्देशित किया है। वहीं, इस फ़िल्म को अजय देवगन ने प्रोड्यूस किया है। फ़िल्म में अजय देवगन के साथ काजोल और सैफ़ अली ख़ान भी अहम भूमिका में हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal