केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हरियाणा में दूसरी बार पहुंच रहे हैं। इस बार बीसी सम्मान सम्मेलन के सहारे दक्षिणी हरियाणा के अहीरवाल क्षेत्र को साधने महेंद्रगढ़ आएंगे। शाह मंगलवार सुबह 11 बजे हेलिकॉप्टर के माध्यम से हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में पहुंचेंगे।
कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली सहित केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक व प्रदेशभर से पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे।
केंद्रीय मंत्री 29 जून को पंचकूला में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे थे। अमित शाह का दक्षिणी हरियाणा का ओबीसी सम्मान समारोह कार्यक्रम में अहीरवाल को साधने का प्रयास रहेगा। कार्यक्रम में दक्षिणी हरियाणा के विशेषकर महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी, भिवानी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात सहित अन्य जिलों की विधानसभा सीटों पर ओबीसी के बड़े वोट बैंक को साधने पर नजर है।
 Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
 
		
 
 
						
 
						
 
						
 
						
 
						
