32 साल बाद एक बार फिर से #Doordarshan पर एक बार फिर से #Ramayan की वापसी हुई है। रामानंद सागर की कृति ने एक बार फिर से उन दिनों की यादें ताजा कर दीं जब लोग रामायण शुरू होते ही घरों में दुबक जाते थे और इसका रसपान करते थे। आज फिर से उसी युग की शुरुआत होती नजर आई। हालांकि, फर्क यह था कि आज लोग पहले से ही घरों में बंद थे। जैसे ही टीवी पर रामायण शुरू हुई तो लोग बड़ी आतुरता से इसे देखने लगे। खासतौर पर वो लोग जो 90 के दशक में इसे देख चुके थे। यह उन लोगों के लिए भी खास आकर्षण का केंद्र रही जिन्हें उनके माता-पिता अक्सर टीवी पर रामायण और महाभारत आने के किस्से सुनाते थे।

जैसे ही दूरदर्शन पर रामायण का पहला एपिसोड प्रसारित हुआ, सोशल मीडिया में लोग अपनी भावनाएं शेयर करने लगे। ट्विटर पर तो देखते ही देखते रामायण ट्रेंड करने लगी। कोई इसे लेकर भावुक हो गया तो किसी ने सरकार को इसे फिर से शुरू करने के लिए शुक्रिया कहा। आईए जानते हैं दर्शकों ने क्या कहा।
एक यूजर ने लिखा रामायण को देख कर बचपन की याद आ गई जब सब घर वाले एक साथ रामायण देखा करते थे आज वही अनुभव हुआ है।
एक यूजर ने कहा कि Netflix के जमाने में रामायण का पुनर्जीवित होना गजब है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal