ब्लड मून मध्य प्रशांत महासागर, उत्तरी/दक्षिणी अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका में दिखाई देगा, जबकि भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा। मेदिनी ज्योतिष के ग्रंथ ‘अद्भुत सागर’ के अनुसार ग्रहण के दौरान जब चंद्रमा लाल रंग का दिखाई देता है तो यह क्षत्रियों और राजाओं के लिए कष्टकारी होता है। साल का पहला चंद्रग्रहण आज रात लगने वाला है। यह ग्रहण 20 जनवरी आज रात 11.41 बजे लगेगा और 21 जनवरी सोमवार सुबह 10.11 मिनट तक रहेगा। कुल ग्रहण का समय 62 मिनट का होगा। इस दौरान चांद लाल रंग का दिखाई देगा जिसे ‘ब्लड मून’ कहा जा रहा है। इससे पहले 6 जनवरी को साल का पहला सूर्यग्रहण लगा था।

आइए जानते हैं ग्रहण का प्रभाव:
भारत में इस ग्रहण के प्रभाव से मौसम में बड़े बदलाव देखने मिलेंगे। ग्रहण के प्रभाव से 21 जनवरी से 5 जनवरी के बीच उत्तर और मध्य भारत में कई स्थानों पर वर्षा औऱ ओला वृष्टि हो सकती है।
कर्क राशि में ग्रहण के समय चंद्रमा पर गुरु और बुध की दृष्टि से फसलों के लिए अच्छी वर्षा होगी और इस साल गर्मी के दिनों में नदियों का जलस्तर पर्याप्त रहेगा
ग्रहण के समय बनने वाली पूर्णिमा की कुंडली सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर मीन लग्न की है। पंचम भाव में पड़े चंद्रमा पर गुरु औऱ बुध की दृष्टि 15 दिनों में सरकारी नौकरियों के नौकरियों के निकलने का संकेत दे रही हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal