दिल्ली में शनिवार को दिनभर धूप खिली रही लेकिन अधिकतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दिनभर आसमान साफ रहेगा। साथ ही दिन के समय 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
दिल्ली में सुबह कुहासा काफी ज्यादा था, इस कारण विजिब्लिटी काफी कम थी। दिल्ली एयरपोर्ट की बात करें तो यहां भी काफी कुहासा था हालांकि इसका असर फ्लाइटों पर नहीं पड़ा है। मौसम साफ हुआ है पर न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है। रविवार को न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस था।
बढ़ गया प्रदूषण का स्तर
दिल्ली का एयर इंडेक्स (एक्यूआइ) शनिवार के दिन 232 दर्ज हुआ। यह खराब श्रेणी में दर्ज हुआ। वहीं शुक्रवार के दिन दिल्ली का एयर इंडेक्स 190 दर्ज हुआ था। यह मध्यम श्रेणी में दर्ज हुआ था। दिल्ली के अलावा शनिवार के दिन एक्यूआइ गाजियाबाद में 278, फरीदाबाद में 208 , गुरुग्राम में 173, नोएडा में 235 और ग्रेटर नोएडा में 262 दर्ज हुआ।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal