आज के दिन कितने की पड़ेगी 10 ग्राम गोल्ड ज्वैलरी, कैलकुलेशन से समझें सब कुछ

आज सोने में सुबह से ही गिरावट देखी जा रही थी। हालांकि दोपहर 3.09 बजे तक एमसीएक्स में सोना 148 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया है। इसके साथ ही IBJA में आज 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1,51,358 रुपये दर्ज की गई है। 

चलिए जानते हैं कि अगर हम आज 10 ग्राम गोल्ड ज्वैलरी खरीदते हैं तो वह हमें कुल कितने की पड़ सकती है। इसें हम कैलकुलेशन के साथ समझेंगे। हमने कैलकुलेशन में IBJA को शामिल किया है। क्योंकि एमसीएक्स के दाम लगातार बदलते रहते हैं।   

Gold Price Today: कितनी है अभी कीमत?

IBJA में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,51,358  रुपये चल रही है। वहीं 22 कैरेट सोने का दाम 1,50,752 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। गोल्ड ज्वैलरी में लगभग 10 से 22 फीसदी मेकिंग चार्ज लगता है। इसके साथ ही इसमें 3 फीसदी जीएसटी शामिल करना होगा। 

उस हिसाब से आपको (22 कैरेट गोल्ड + 15% मेकिंग+ 3% जीएसटी) 1,50752+ 22,612.8+ 4522.56 कुल मिलाकर आपको 1,77,887.36 रुपये देने होंगे। 

अगर आप भी आज गोल्ड खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो हमने नीचे सभी शहरों के दाम दिए हैं। अपने शहर की कीमत के साथ (22 कैरेट गोल्ड + 15% मेकिंग+ 3% जीएसटी) यह फॉर्मूला इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरह से आप गोल्ड की कॉस्ट निकाल लेंगे।

आपके शहर में कितनी है कीमत?

शहर24 कैरेट सोने का भाव22 कैरेट की कीमत18 कैरेट का भाव
पटना153,180140415114,885.00
जयपुर153,240140470114,930.00
कानपुर153,280140506.6667114,960.00
लखनऊ153,300140525114,975.00
भोपाल153,400140616.6667115,050.00
इंदौर153,400140616.6667115,050.00
चंडीगढ़153,240140470114,930.00
रायपुर153,180140415114,885.00

आप कैलकुलेशन से पहले सुनार से भी सोने का लेटेस्ट रेट जान लें। क्योंकि सोने की कीमत लगातार बदलती रहती है। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com