आज कियारा आडवाणी अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही, जानते है कुछ दिलचस्प बातें..

कियारा आडवाणी 31 जुलाई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर कियारा से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें जानते हैं।

बाॅलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी आज एक जाना माना नाम बन चुकी हैं। वे बहुत कम समय में ही इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बनाने में कामयाब हुई हैं। 31 जुलाई के दिन वे अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। कियारा 1992 को मुंबई में जन्मीं थी। कियारा के पिता जगदीप आडवाणी एक बड़े बिजनेसमैन हैं। वहीं उनकी मां जेनेविज जाफरी एक टीचर हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्मों में आने से पहले कियारा का नाम आलिया था। बॉलीवुड में डेब्यू के साथ ही उन्होंने अपना नाम बदल लिया था। कियारा ने साल 2014 में फिल्म फगली से बॉलीवुड में एंट्री की थी। उसी वक्त उन्होंने अपना नाम आलिया से बदलकर कियारा रख लिया था। कियारा के डेब्यू के वक्त आलिया भट्ट इंडस्ट्री में अपना एक बड़ा नाम बना चुकी थीं।

किसके कहने पर कियारा ने बदला था नाम

बता दें कि सलमान खान की सलाह पर कियारा ने अपना नाम बदला था। एक इंटरव्यू में कियारा ने बताया था कि फिल्म अंजाना अंजानी में प्रियंका के किरदार का नाम कियारा था। जिससे वे बेहद इंप्रेस हुई थीं। कियारा ने अभी भी उनके सोशल मीडिया पर उनका नाम आलिया लिखा हुआ है। हालांकि इसे उन्होंने अपने मिडिल नेम के रूप में रखा है।

नाम बदलने को लेकर कियारा ने कहा था कि वे ज्योतिषि पर विश्वास नहीं करती हैं। वे अपनी मेहनत के दम पर अपनी पहचान बनाना चाहती थीं इसलिए नाम बदल लिया। वैसे कियारा के करीबी रिश्तेदार फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखते हैं। शाहीन जाफरी कियारा की मौसी लगती हैं। शाहीन दिग्गज एक्टर अशोक कुमार की पोती हैं। उस समय सलमान खान और शाहीन जाफरी के रिलेशनशिप के काफी चर्चे थे। साथ ही कियारा एक्ट्रेस जूही चावला की भतीजी भी लगती हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com