आज का राशिफल

मेषः
उपलब्धियां मिल सकती हैं। काम शुरू करने से पहले बड़े-बुजुर्गों और वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह जरूर लें। इससे निर्णय लेने में आसानी होगी। इस समय यात्रा का प्लान बन सकता है। अपने बजट का ध्यान रखें। अनावश्यक खर्चों में कटौती करें। नकारात्मक स्थिति बनने पर विचलित होने से बचें। किसी खास मित्र के साथ नोक-झोंक हो सकती है, इसका असर आपकी कार्यक्षमता पर होगा। कारोबारी व्यवस्था चलती रहेगी। संगीत, साहित्य, कला आदि से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार में ज्यादा निवेश करने से आर्थिक समस्या बढ़ सकती है। नौकरी में आपकी तरक्की की संभावनाएं बन रही हैं। उच्च अधिकारियों के साथ संबंध बेहतर होंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। युवा प्रेम-प्रसंग और मीडिया में अपना समय व्यर्थ न करें। मौसम की वजह से थकान और कमजोरी महसूस होगी। खानपान के लिए लापरवाही न करें।

वृषः
आज पारिवारिक या व्यक्तिगत कामों में व्यस्तता रहेगी और सकारात्मक परिणाम भी मिलेंगे। बच्चों की ओर से चल रही समस्या का हल मिलेगा। काम करने से पहले उसकी उचित योजना अवश्य बनाएं। कोई योजना मिलने पर तुरंत ही उस पर कार्य करें, ज्यादा सोच-विचार करने से समय हाथ से निकल सकता है। अपने सामान की देखभाल स्वयं करें। चोरी होने या खोने की संभावना बन रही है। इस समय दोस्तों के साथ समय व्यर्थ करने की बजाय अपने काम पर ध्यान दें। व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार होगा, साथ ही कर्मचारियों की वजह से सभी काम सुचारू रूप से चलते रहेंगे। आप अपने लिए समय निकाल पाएंगे। मार्केटिंग से संबंधित व्यवसाय में कार्यरत लोगों को टारगेट हासिल करने में सफलता मिलेगी। पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोक-झोंक हो सकती है। प्रेमी-प्रेमिका का एक-दूसरे के लिए विश्वास बढ़ेगा। गलत खानपान की वजह से पाचन क्रिया डिस्टर्ब हो सकती है। उचित आहार लें।

मिथुनः
अगर किसी विशेष लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिल सकती है। सुख-सुविधा संबंधी सामान की खरीदारी में समय व्यतीत होगा। आपका सहज स्वभाव समाज में आपकी लोकप्रियता को बढ़ाएगा। संबंधों में मजबूती बनी रहेगी। कुछ लोग आपके लिए गलत अफवाहें फैला सकते हैं। अपने गुस्से पर काबू रखें और शांति बनाए रखें। धीरे-धीरे परिस्थितियों व्यवस्थित हो जाएंगी। बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। व्यावसायिक गतिविधियों के लिए ग्रह स्थिति अनुकूल नहीं है। सहयोगियों और कर्मचारियों पर पूरा भरोसा न करके स्वयं काम करें। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन और सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी। वाहन और शेयर्स संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक माहौल सुखद और व्यवस्थित रहेगा। गलत प्रेम संबंध आपकी मानहानि का कारण बन सकते हैं, इसलिए इनसे बचें। अपनी दिनचर्या और खान-पान को संतुलित रखें। तनाव और मौसमी बीमारियों से बचकर रहें। अपनी दिनचर्या और खान-पान को व्यवस्थित रखें।

कर्कः
आज आपकी दिनचर्या व्यस्त रहने वाली है और आपके कार्य तय समय पर संपन्न भी जाएंगे। दोपहर बाद किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात होने की संभावना है। किसी अनुभवी के सहयोग से आपकी संतान संबंधी कोई समस्या हल हो जाएगी। आपका गुस्सा और जिद दूसरों के लिए परेशानी का कारण बनेगा। अपनी गलत आदतों को छोड़ें। बच्चों के साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें। युवाओं को अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रयास बढ़ाने होंगे। फाइनेंस की स्थिति में सुधार होगा, पेमेंट कलेक्ट करने का अनुकूल समय है। कमीशन और बीमा संबंधी व्यवसाय में लाभदायक स्थिति बन रही है, लेकिन कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में परेशानी हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन के लिए इच्छुक लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। अगर आपने प्रेम संबंध में कोई वादा किया है तो उसे जरूर निभाएं। अपने स्वास्थ्य के लिए लापरवाही न करें। तनाव, थकान से राहत पाने के लिए मेडिटेशन, योगा करें।

सिंहः
भाग्य प्रबल रहेगा। बातचीत के माध्यम से समस्या का समाधान मिलने वाला है। सही समय पर कार्य पूरा होने से आत्म विश्वास बढ़ेगा। हालांकि कुछ चुनौतियां भी सामने आएंगी। महिलाएं अपने क्षेत्र में वर्चस्व हासिल करेंगी। कोई डील करते समय सतर्कता रखें। व्यर्थ वाद-विवाद न करें। इससे समय और ऊर्जा नष्ट होगी। समय अनुसार अपने स्वभाव में थोड़ा बदलाव करना जरूरी है। व्यवसाय संबंधी महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें। कोई जरूरी कार्य पूरा हो सकता है। सिर्फ अपनी टैक्स संबंधी फाइल्स को व्यवस्थित रखें। ऑफिस का माहौल और परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। प्रेम संबंधों में मर्यादित रहने से आपसी प्रेम बढ़ेगा। सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या से राहत पाने के लिए सकारात्मक बने रहें। योगा और मेडिटेशन भी प्रभावी रहेगा।

कन्याः
आज अपनी हॉबी और रुचि के कार्यों के लिए समय अवश्य निकालें। इससे व्यस्तता से राहत मिलेगी और आप अपने आपको तरोताजा महसूस करेंगे। आय के साधन उचित बने रहेंगे। आर्थिक रूप से कोई दिक्कत नहीं होगी। संतान की ओर से प्रसन्न रहेंगे। पर्सनल लोन से संबंधित किसी भी प्रकार का रिस्क लेने से बचें। नकारात्मक का असर आपकी कार्यक्षमता पर हो सकता है। स्वभाव में सहजता बनाए रखें, क्योंकि छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करने से संबंधों में तनाव बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अचानक कोई नया ऑर्डर या अनुबंध मिलने से अतिरिक्त आय मिल सकती है। दैनिक कार्य भी सुचारू रूप से चलते रहेंगे। नौकरी-पेशा लोगों को अपने मन मुताबिक कोई उपलब्धि हासिल होगी और तरक्की भी मिलेगी। छोटी सी बात को लेकर जीवन साथी के साथ कोई गलतफहमी रह सकती है, लेकिन आपसी विचार-विमर्श से इसे आसानी से सुलझाया जा सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कोई चिंता न करें। योग, व्यायाम नियमित रूप से करने से स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।

तुलाः
अपने कार्यों को सूझबूझ और धैर्य से पूरा करेंगे। आपको लाभदायक नतीजे प्राप्त होंगे। किसी से वाद-विवाद चल रहा है तो आपसी सामंजस्य से निपटारा करने का उचित समय है। घर में रिश्तेदारों के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा। यात्रा करते समय अनजान लोगों के संपर्क से करने से बचें। कोई निर्णय लेते समय सोच-विचार करना फायदेमंद साबित होगा। रिस्क वाले कार्यों से दूर रहें। शेयर्स में पैसा सोच-समझकर लगाएं। अपने व्यावसायिक संपर्क सूत्रों के साथ मेल-जोल रखें, आज कोई नया ऑर्डर या डील फाइनल हो सकती है, लेकिन अपने महत्वपूर्ण प्लान दूसरों के साथ शेयर न करें, वर्ना आपके कार्यों का कोई और व्यक्ति फायदा उठा सकता है। ऑफिशियल गतिविधियां व्यवस्थित बनी रहेंगी। परिवार के साथ मौज-मस्ती में खुशनुमा दिन व्यतीत होगा। आपकी भावनाओं की कद्र की होगी। युवाओं के प्रेम संबंध स्वस्थ रहेंगे। थकान हावी न होने दें, क्योंकि इसका असर आपकी कार्य क्षमता पर होगा। वैसे स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।

वृश्चिकः
आज आय का कोई रुका हुआ स्रोत फिर से शुरू हो सकता है, इसलिए प्रयत्नशील रहें। अधिकतर समय व्यक्तिगत और पारिवारिक कार्य पूरा करने में ही व्यतीत होगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के लिए सजग रहें और मेहनत के अनुकूल परिणाम भी हासिल करेंगे। अपरिचित लोगों पर आंख मूंदकर विश्वास न करें। कोई निर्णय लेने में अपने मन की आवाज को जरूर सुनें। अगर प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई योजना है तो उस संदर्भ में अभी और अधिक सोच-विचार करने की जरूरत है। व्यवसाय में प्रभावशाली और उच्चाधिकारियों का उचित सहयोग मिलेगा, जिससे मंदी होने के बाद भी व्यावसायिक गतिविधियां बेहतर होंगी। किसी सरकारी कार्य को करने से पहले उसके बारे में उचित जानकारी जरूर लें। पेनल्टी लगने जैसी स्थिति बन सकती है। पति-पत्नी के आपसी प्रयासों से घर में प्रेम पूर्ण माहौल रहेगा। गलत प्रेम संबंध में न पड़ें। मौसमी बीमारियों से अपना बचाव करें। जुकाम जैसी परेशानी की वजह से दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त रहेगी।

धनुः
पिछले कुछ समय से जिस कार्य के लिए प्रयास कर रहे हैं, आज उसमें सफलता मिलने की उम्मीद है। आपको अपनी मेहनत और लगन के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। हर परिस्थिति में संतुलित रहें। युवाओं को अपने आक्रोश और गुस्से पर काबू रखना होगा, वर्ना इस स्वभाव की वजह से कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। बाहरी व्यक्तियों का अपने व्यक्तिगत जीवन में हस्तक्षेप न होने दें, क्योंकि आपकी समस्या की जड़ यही है। अपने अनावश्यक खर्चों पर भी अंकुश लगाएं। इस समय नई योजनाएं बनाते समय सतर्क रहना होगा। वर्तमान गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित रखें। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर कुछ बदलाव हो सकते हैं। नौकरी में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। संतान की किसी समस्या को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो सकते हैं। बेहतर होगा कि शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं को सुलझाएं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, लेकिन ब्लड प्रेशर से संबंधित दिक्कत आ सकती है। इस समय किसी भी काम का तनाव न लें।

मकरः
व्यावहारिक मामलों में सामंजस्य बनाए रखें। लोगों की परवाह न करके अपनी योग्यता के अनुसार मन मुताबिक कार्यों पर ध्यान दें। निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। संपर्क बढ़ेंगे और उनके माध्यम से आपका ज्ञानवर्द्धन भी होगा। कोई नया काम शुरू करने में उलझने रहेंगी, परंतु धैर्य और संयम रखना जरूरी है। जल्दबाजी और लापरवाही से काम बिगड़ भी सकते हैं। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें, क्योंकि कोई बड़ा खर्चा सामने आ सकता है। बच्चों का मार्गदर्शन भी करते रहें। अधिकतर कार्य निर्विघ्न पूरे होते जाएंगे। आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। टैक्स और लोन संबंधी मामलों पर विचार करने की जरूरत है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने कार्यों को पूरी निष्ठा से करेंगे, पदोन्नति के अवसर बन रहे हैं। अचानक ही किसी प्रिय मित्र से मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। डिनर, मनोरंजन जैसे प्रोग्राम भी बनेंगे। जोड़ो में दर्द जैसी समस्या होने से कार्यक्षमता में कमी आ सकती है। तनाव जैसी स्थितियों को अपने ऊपर हावी न होने दें।

कुंभः
इस समय की ग्रह स्थिति आपके मनोबल और आत्मविश्वास को मजबूत कर रही है। किसी विपरीत परिस्थिति का समाधान खोजने में आप सक्षम रहेंगे। पारिवारिक मामलों में आपकी राय और योगदान को प्राथमिकता मिलेगी। अपने आसपास के लोगों में आपका प्रभुत्व बना रहेगा। दूसरों के मामले में जरूरत से ज्यादा हस्तक्षेप न करें। गुस्से से दूर रहें, क्योंकि कोई वाद-विवाद और लड़ाई-झगड़े होने के आसार हैं। अत्यधिक क्रोध और कटु वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। कारोबारी मामलों में किसी भी नए कार्य को आज स्थगित रखें या काम शुरू करने से पहले किसी अनुभव से विचार-विमर्श करें। एक गलत निर्णय आपके लाभ को हानि में बदल सकता है। वैवाहिक संबंधों में नजदीकियां रहेंगी। युवा प्रेम प्रसंग की वजह से अपनी पढ़ाई से समझौता न करें। ब्लड प्रेशर या चोट लगने की संभावना बन रही है। अपने आवेग और क्रोध पर नियंत्रण रखें।

मीनः
आज कुछ चुनौतीपूर्ण समय रहेगा, उसका दृढ़ता से सामना करने से आप समाधान भी ढूंढ लेंगे। दूसरों के प्रभाव में आने से बचें और अपने विचारों को प्राथमिकता दें। आपको सफलता मिलेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। अपनी सामर्थ्य से ज्यादा अतिरिक्त कार्यभार न लें। किसी भी नकारात्मक गतिविधि में घबराने की बजाय उसका समाधान ढूंढने का प्रयास करें। आपकी कोई महत्वपूर्ण वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका बन रही है। कारोबारी व्यवस्था बनाए रखने में बहुत अधिक मेहनत करनी होगी। साथ ही बाहरी गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। हालांकि इसके परिणाम सकारात्मक ही मिलेंगे। ऑफिस में अतिरिक्त कार्यभार की वजह से परेशान रहेंगे। अपने सहयोगियों से सहायता लेना उचित रहेगा। किसी पुराने मित्र से अचानक ही मुलाकात हो सकती है। विवाहित जीवन में अनुकूलता रहेगी। गुस्से से बचें। कुछ समय आत्म मनन और चिंतन में व्यतीत करें।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com