आज का राशिफल

मेषः
आज कोई इच्छा पूरी होने वाली है। संपत्ति से संबंधित कोई कार्य हल होगा, परिवार के सदस्यों का सहयोग बना रहेगा। सभी जिम्मेदारियों को अपने ऊपर न लेकर कुछ कार्य परिवार में बांट लें। इससे आप अपने व्यक्तिगत कार्यों में भी समय दे पाएंगे, सुकून और शांति अनुभव करेंगे। संतान से संबंधित भी परेशानी रह सकती है, लेकिन इस समय गुस्से की बजाय धैर्य से परिस्थितियों को सुलझाने का प्रयास करें। किसी नजदीकी मित्र से सलाह-मशवरा करना उचित रहेगा। घर में मेहमानों के आगमन से किसी काम में बाधाएं भी आ सकती हैं। अगर आपने किसी नए काम की योजनाएं बनाई हैं तो उन्हें शुरू करने के लिए बेहतर समय है, लेकिन कार्यक्षेत्र में आप जो मुकाम हासिल करना चाहते हैं, उसे पाने के लिए और अधिक मेहनत करना जरूरी है। नौकरी में उच्च अधिकारियों की कृपा से आपका लक्ष्य हासिल हो जाएगा। दांपत्य जीवन सुखद और व्यवस्थित रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी गलतफहमी की वजह से दूरियां आ सकती हैं। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। साथ ही अपने स्वास्थ्य के लिए भी सजग रहना जरूरी है।

वृषः
आज अपनी प्रतिभा और नॉलेज को दूसरों के सामने जाहिर करने का मौका मिलेगा। समय का उचित सदुपयोग करें। युवा अपनी कार्यक्षमता में कमी न आने दें, क्योंकि अभी की गई मेहनत से भविष्य में उचित परिणाम हासिल होने वाले हैं। दूसरों का अनुसरण करने की बजाय अपनी कार्यक्षमता पर ही भरोसा रखें। आय के साथ-साथ खर्चों की स्थिति बनी रहेगी। आपके जिद्दी स्वभाव की वजह से संबंध खराब हो सकते हैं। कारोबारी मामलों में व्यस्तता रहेगी और व्यवसाय में मन मुताबिक गति आएगी। पेमेंट कलेक्ट करने और मार्केटिंग संबंधी कार्यों के लिए अनुकूल समय है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े बिजनेस धीमे रहेंगे। कुछ समय घर परिवार के साथ व्यतीत करें। इससे आपसी प्रेम बढ़ेगा। प्रेम संबंध सुखद रहेगा। नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। योगा और व्यायाम पर अधिक ध्यान दें।

मिथुन:

असमंजस की स्थिति में वरिष्ठ लोगों से राय लेना आपके लिए वरदान साबित होगा। आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में समय व्यतीत होगा, जिससे शांति महसूस होगी। अगर स्थान परिवर्तन संबंधी योजना बन रही है तो उसे क्रियान्वित करने का बेहतर समय है। खुद को किसी से कम समझने की भूल न करें। अपनी क्षमताओं को पहचानें, लेकिन ध्यान रखें ज्यादा डिसिप्लिन बनना दूसरों के लिए समस्या का कारण बन सकता है। वक्त के अनुसार अपनी लाइफ स्टाइल में भी परिवर्तन करना जरूरी है। कार्यक्षेत्र में नए आर्डर या अनुबंध मिलने से व्यस्तता रहेगी। वित्तीय मामलों में प्रगति होगी। प्रबंधन से संबंधित व्यवसाय में लक्ष्य हासिल करने में रुकावटें आएंगी। नौकरी संबंधी कार्यों में स्थिरता है, लेकिन जल्दी ही तरक्की के योग बनने वाले हैं। घर की व्यवस्था को सुचारू चलाने में जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है। वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों से अपना बचाव करें। दिनचर्या और खान-पान को संयमित रखना आवश्यक है।

कर्क:

अपने कॉन्फिडेंस को मजबूत रखें, आपको कुछ बेहतर मौके मिलने वाले हैं। तनाव समाप्त होगा। अपने लिए कुछ नया करने की इच्छा होगी। नजदीकी रिश्तेदारों से भेंट हो सकती है। बच्चों के साथ उनकी बातों को शांतिपूर्ण तरीके से समझने का प्रयास करें। जल्दबाजी में लिया गया कोई फैसला गलत हो सकता है। इसलिए धैर्य और संयम बनाए रखें। सरकारी कार्यों में ढील न दें, वर्ना आप परेशानी में पड़ सकते हैं। व्यवसाय में अतिरिक्त मेहनत करने की जरूरत है। युवाओं को रोजगार का अवसर मिलने से राहत मिलेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज धन का लेन-देन न करें, नुकसान होने की भी आशंका है। नौकरी में टीम का नेतृत्व करने में आप सफल रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग आत्मविश्वास और धैर्य प्रदान करेगा। युवाओं की दोस्ती में नजदीकियां बढ़ेंगी। विपरीत परिस्थितियों में अपना मनोबल और आत्मविश्वास कमजोर न होने दें। मेडिटेशन करना आपकी समस्या का उचित समाधान है।

सिंहः
आज अचानक ही ऐसे लोगों से मुलाकात होगी, जो आपकी उन्नति में सहायक होंगे। कुछ नई संभावनाएं आपका इंतजार कर रही हैं। विद्यार्थियों को इंटरव्यू अथवा करियर में सफलता मिलने की संभावना है। इस समय अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रयासों की जरूरत है, आराम और सुस्ती की इच्छा ऊपर हावी न होने दें। काम की उतनी ही जिम्मेदारी लें, जितनी कि आप आसानी से निभा सकें। यात्रा को कैंसिल करने का निर्णय उत्तम रहेगा। कारोबार में कोई छोटा निवेश करना लाभकारी रहेगा। समय अनुसार अपने निर्णयों और योजनाओं पर काम करना जरूरी है। कुछ नई योजनाओं पर भी विचार होगा। अपने स्टाफ की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। छोटी सी गलती से बड़ा नुकसान हो सकता है। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह हेतु पारिवारिक स्वीकृति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता-पिता के स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना होगा।

कन्याः
किसी से कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने वाली है। आज दिनभर काम के बोझ की अधिकता रहेगी, लेकिन सभी कार्य समय पर पूरे होने से थकान हावी नहीं रहेगी, बल्कि उत्साह बना रहेगा। घर में मेहमानों का आगमन होगा। पैतृक संबंधी मामले में विवादित स्थितियां बन सकती हैं। चचेरे भाई-बहनों से अपने संबंध खराब न होने दें। बड़े-बुजुर्गों का मार्गदर्शन मिलने से मन में चल रही उथल-पुथल से राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र की व्यवस्था में गड़बड़ी हो रही है तो धैर्य से इसे समझने की कोशिश करें। इस समय भाग्य आपको सहयोग कर रहा है, परंतु इसका सदुपयोग करना आपकी कार्यक्षमता पर निर्भर करता है। नौकरी पेशा व्यक्ति किसी सरकारी मामले में फंस सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा, लेकिन गलत संबंधों से दूर रहें, अन्यथा मानहानि होने की स्थिति बन सकती है। अत्यधिक कार्यभार की वजह से थकान और कमजोरी महसूस होगी। अपने आराम के लिए भी समय निकालें।

तुलाः
आज कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप अपनी व्यवहार कुशलता और सूझबूझ से समाधान भी ढूंढ लेंगे और आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों में ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर कोई कोर्ट केस की कार्यवाही चल रही है तो उसका फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। नजदीकी रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर बनाए रखें। नकारात्मक बातों की वजह से दूसरों से न उलझें, अपने काम पर ध्यान दें। वर्ना तनाव के अलावा और कुछ हासिल नहीं होने वाला है। आपकी मेहनत और उचित कार्य प्रणाली से व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से उचित आर्डर मिलने की संभावना है, लेकिन उधारी संबंधी लेनदेन न करें। नौकरी में कोई ऑफिशियल यात्रा का आर्डर मिल सकता है। पारिवारिक सदस्यों के बीच प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक लगाव गहरा होगा। अनियमित दिनचर्या की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। लापरवाही न बरतें। खानपान व्यवस्थित रखें।

वृश्चिकः
किसी निकट संबंधी से कोई खुशखबरी मिलने से परिवार में खुशी भरा वातावरण रहेगा। शेयर्स, तेजी-मंदी जैसी गतिविधियों में रुचि रखने वाले लोगों को सफलता मिलेगी। युवा पारिवारिक कामों में शामिल होंगे। इस समय ज्यादा मेलजोल न बढ़ाकर अपने काम से मतलब रखना उचित रहेगा। आपकी वाणी और व्यवहार से किसी को दिक्कत न हो, इस बात का विशेष ध्यान रखें। धैर्य और शांति रखने का समय है। ईश्वर का ध्यान और आध्यात्मिक रहने से मन शांत होगा। व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। किसी नए कार्य को शुरू करने के लिए उचित समय का इंतजार करें। आय के साधन सामान्य रहेंगे। मन में कोई दुविधा होने से किसी अनुभवी व्यक्ति से विचार-विमर्श करना आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी में यात्रा संभव है। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रह सकती है, लेकिन आपका उनके लिए पूर्ण सहयोग रहेगा। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे। जोड़ों के दर्द, एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत पाने के लिए वायु और बादी वाली चीजों के सेवन से बचें। व्यायाम और योगा पर ध्यान देना जरूरी है।

धनुः
आज खुद को स्वस्थ और प्रफुल्लित महसूस करेंगे और आप उचित निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। किसी रिश्तेदार से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है। बंटवारे से संबंधित कार्य किसी की मध्यस्थता से हल हो सकता है। फाइनेंस संबंधी मामलों में किसी पर ज्यादा विश्वास न करें। सोच-विचार अवश्य करें। अत्यधिक गुस्सा आपके लिए हानि का कारण बन सकता है। संयम और धैर्य बनाए रखें। युवाओं को अपना टैलेंट निखारने के लिए और अधिक प्रयास करने होंगे। व्यवसाय में हल्की-फुल्की परेशानियां आएंगी, पर समय रहते उनका हल भी निकलेगा। अपने व्यावसायिक संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करें, परंतु नई पार्टी और नए लोगों से व्यवहार करते समय सचेत रहें। ऑफिस में टीम वर्क के साथ काम करने से ज्यादा लाभ मिलेगा। घर में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां हो सकती हैं, उन्हें अपने काम पर हावी न होने दें। अगर आप किसी मानसिक पीड़ा से गुजर रहे हैं तो ज्यादा सोच-विचार करने और तनाव बढ़ेगा।

मकरः
आज आपका कोई अधूरा कार्य पुनः शुरू होता दिख रहा है। आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी, जिस पर अमल करना आपके लिए भविष्य में लाभदायक साबित होगा। अपनी कमियों से सीख लेकर अपनी दिनचर्या में उचित परिवर्तन लाने की कोशिश करेंगे। अपने स्वभाव में परिपक्वता लाएं। प्रभावशाली लोगों की सलाह और मार्गदर्शन के लिए लापरवाह न रहें। कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपको लक्ष्य से भटका सकते हैं। अचानक ही कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जिन पर कटौती करना मुश्किल होगा। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में नई संभावनाएं बनेंगी। व्यापार को विस्तृत करने की योजनाएं बनेंगी। बिजनेस में निवेश करने का अच्छा समय है। ऑफिस में उचित व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्मचारियों के सुझाव पर भी ध्यान अवश्य दें। जीवन साथी और परिवार के साथ शॉपिंग और मौज-मस्ती में समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंध में विवाद की स्थिति बन सकती है। सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या से राहत पाने के लिए अपने खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखना होगा।

कुंभः
सामाजिक गतिविधियों में आपका रुझान रहेगा और अपनी कार्य प्रणाली से दूसरों का दिल जीत सकते हैं। मित्रों या सहयोगियों से फोन पर हुई बातचीत फायदेमंद साबित होगी। आपको अपनी समस्या का समाधान मिलेगा। किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपना आत्मविश्वास न डगमगाने दें। दिन के दूसरे पक्ष में सावधान रहने की आवश्यकता है। अचानक कोई मुसीबत आपके सामने खड़ी हो सकती है, व्यर्थ के कार्यों में समय व्यतीत होगा। मित्रों के साथ मनमुटाव होने पर तुरंत उसे निपटा लें। कारोबार में कुछ न कुछ चुनौतियां बनी रहेंगी, परंतु जल्दी ही सूझबूझ से इन समस्याओं का निवारण हो जाएगा। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े व्यवसाय में फायदेमंद अनुबंध प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ मित्रवत व्यवहार रखें। विवाहित लोगों के जीवन में नकारात्मक बातों की वजह से घर की व्यवस्था बिगड़ सकती है। व्यर्थ के प्रेम संबंधों से दूरियां ही बनाए रखें। अत्यधिक तनाव से बचें, वर्ना इनका नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

मीनः
अपनी मेहनत और योग्यता पर विश्वास रखें, इससे आप किसी भी समस्या को आसानी से सुलझा लेंगे। घर के रखरखाव की रूपरेखा बनेगी। घर के वरिष्ठ सदस्यों के सम्मान से उन्हें खुशी मिलेगी। किसी धार्मिक यात्रा का भी प्लान बन सकता है। ध्यान रखें कि ज्यादा प्राप्ति की इच्छा और जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। संतोष रखना आपके लिए सुखद रहेगा। बच्चों की पढ़ाई अथवा करियर को लेकर कुछ चिंता रहेगी। किसी भी नियम का उल्लंघन न करें। व्यवसायियों के लिए दिन उत्तम रहेगा। ग्राहकों की आवाजाही लगी रहेगी, इनकम भी अच्छी होगी। मार्केटिंग से जुड़े व्यवसाय में अवसर प्राप्त हो सकते हैं। ऑफिस में आज कार्यभार कम होने से राहत मिलेगी, लेकिन किसी लापरवाही की वजह से बॉस नाराज हो सकते हैं। घर में तनाव हो सकता है। किसी को प्रेम का इजहार करने के लिए समय अनुकूल है।नकारात्मक माहौल के बीच धैर्य और संयम रखना ही ठीक है, अन्यथा आप अपनी कार्य क्षमता में कमी महसूस करेंगे, उचित आराम अवश्य लें।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com