मेष:
गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ है। नये काम शुरू करने की प्रेरणा मिलेगी। लेखन कार्य के लिए अच्छा दिन है।
वृषभ:
आज आपका दुविधापूर्ण व्यवहार आपको मुश्किल में डाल सकता है। आज हठ छोड़कर सरलता को अपनाएं। लेखक, कारीगर और कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
मिथुन:
आज परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। मन में किसी भी प्रकार की नकारात्मक भावना को प्रवेश न करने दें।
कर्क:
खर्च अधिक हो सकता है। बोली पर संयम रखें, किसी के साथ वाद-विवाद या झगडे़ में न पड़ें। आरोग्य के प्रति लापरवाह न रहें। मान प्रतिष्ठा की हानि हो सकती है।
सिंह:
आज किसी बात पर निर्णय न ले पाने के कारण परेशानी हो सकती है। महिला मित्रों की तरफ से लाभ मिलेगा। संतान से मुलाकात होगी।
कन्या:
व्यापारी वर्ग और नौकरीपेशा दोनों के लिए आज का दिन लाभदायी है। उच्च अधिकारियों की कृपा मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा।
आज ऑफिस में किसी वजह से विवाद हो सकता है। व्यवसाय में परेशानी हो सकती है। धार्मिक यात्रा का भी योग है। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद- विवाद टालें।
वृश्चिक:
गुस्से पर काबू रखें। अनैतिक कार्यों से दूर रहें, नए सम्बन्ध बनाने से पहले सोचें। धन खर्च ज्यादा होने से आर्थिक परेशानी का अनुभव करेंगे।
धनु:
आज समाज में सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ मुलाकात होगी। अच्छे भोजन और सुंदर परिधान से आपका मन खुश रहेगा। विपरीत लिंग के व्यक्तियों का साथ अच्छा लगेगा।
मकर:
आज आपके व्यापार धंधे में खूब सफलता मिलेगी। पैसों का लेनदेन सावधानी से करें। देश-विदेश में व्यवसाय करने वालों को फायदा होगा।
कुंभ:
आपके विचारों में लगातार परिवर्तन रहेगा। स्त्री वर्ग अपनी वाणी पर काबू रखें। यात्रा टालें। आकस्मिक खर्च की तैयारी रखनी पडे़गी।
मीन:
मकान, वाहन, वगैरह के दस्तावेजों को अत्यंत संभालकर रखना होगा। परिवार वाद-विवाद से बचें। धन प्रतिष्ठा की हानि हो सकती है। पानी से बचकर रहें।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal