आज का राशिफल: 01 अक्टूबर 2018, किन लोगो पर होगी भगवान शिव की कृपा…

मेष:
गणेशजी आज आपको आर्थिक मामलों और लेन-देन के मुद्दों में सचेत रहने की सलाह देते हैं। विवाद से बचें अन्यथा परिवार में कलह हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज समय से भोजन भी मिलेगा। व्यर्थ में खर्च हो सकता है।

वृषभ:
आपका आज का दिन लाभ से भरा होगा। आर्थिक मामलों में योजना बना सकेगें और धनलाभ होने की भी संभावना है। परिवार के साथ आपका समय आनंदपूर्ण बीतेगा। आज नए कपड़े व गहने खरीद सकते हैं। आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मिथुन:
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी होगा। वाणी और व्यवहार में सावधानी रखें, अन्यथा हानि हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और विशेषकर आंखों का पूरा ध्यान रखें। आज आपके खर्च का दिन है। नए कार्य की शुरुआत के लिए समय उचित नहीं है।

कर्क:
आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित होगा। नौकरी और व्यवसाय में अनुकूल परिस्थितियां होगीं। धन लाभ होने की संभावना है। मित्रों, विशेष कर स्त्री मित्रों से लाभ होगा। अपने प्रिय व्यक्ति के साथ अच्छा टाइम स्पेंड करेंगे। आर्थिक योजनाएं सफलतापूर्वक पूरे होंगे।

सिंह:
व्यवसाय के क्षेत्र में आपकी बौद्धिक प्रतिभा दिखेगी। नौकरी में प्रमोशन के योग बन सकते हैं। उच्च पदाधिकारियों को आप अपने काम से प्रभावित कर सकेंगे। पिता की तरफ से लाभ होगा। सम्पति तथा वाहन संबंधी कार्य अत्यंत सरलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे।

कन्या:
आपका आज का दिन आनंददायक बीतेगा। आर्थिक लाभ होगा तथा विदेश में रहनेवाले सगे-संबंधियों के समाचार मिलेगें। जिससे आप काफी प्रसन्न रहेगें। धार्मिक कार्य या यात्रा के पीछे धन खर्च हो सकता है। भाई-बहनों से लाभ होने की संभावना है।

तुला:
आज का दिन मध्यम फलदायी है। नए कार्य की शुरुआत के लिए समय उचित नहीं है। ऑफिस या व्यवसाय में अत्यधिक कार्य के कारण थकान हो सकती है। वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें अन्यथा गलतफहमी हो सकती है जिससे आपको नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक:
आप आज के दिन को पूरी तरह से आमोद-प्रमोद में बिताना पसंद करेगें। अपने दैनिक कार्यों से मुक्त होकर अपने लिए थोड़ा समय निकाल सकेंगे। मित्रों के बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा और प्रवास पर जा सकते हैं।

धनु:
आपका आज का दिन शुभ साबित होगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यश-कीर्ति तथा आनंद की प्राप्ति होगी। कुटुंबीजनों के साथ आनंद में समय व्यतीत होगा। प्रतिस्पर्धियों और शत्रुओं पर विजय मिलेगी। कार्यालय में साथ काम करने वालों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

मकर:
आज आपका दिन मिश्रित फलदायी होगा आज आप मानसिक रूप से काफी अशांत और असमंजस में हो सकते हैं। बिजनस को लेकर आप कोई भी ठोस निर्णय नहीं ले पाएंगे। नए कार्य की शुरुआत के लिए समय उचित नहीं है। भाग्य की जगह मेहनत पर भरोसा रखें और अपना काम करते रहें।

कुंभ:
आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। अत्यधिक संवेदनशील होने के कारण आज आप मानसिक बेचैनी और अस्वस्थता का अनुभव कर सकते हैं। सार्वजनिक रूप में मानहानि न हो, इसका ध्यान रखें। स्थावर संपत्ति तथा वाहन आदि के दस्तावेज करने में सावधानी रखें।

मीन:
गणेशजी बताते हैं कि आज का दिन महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए शुभ है। विचारों में दृढ़ता रहेगी, कार्य अच्छी तरह से पूरे होंगे। सृजनात्मक और कलात्मक शक्ति में वृद्धि होगी। दोस्तों या परिजनों के साथ किसी प्रवास पर जा सकते हैं। भाई- बहनों से लाभ होगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com