आज अम्बिकापुर में निकाली जा रही पूर्व मंत्री देवेंद्र कुमारी सिंहदेव की अंतिम यात्रा…

पूर्व मंत्री देवेंद्र कुमारी सिंहदेव की अंतिम यात्रा आज अम्बिकापुर में निकाली जा रही है। विशेष विमान से उनकी पार्थिव देह अम्बिकापुर पहुंची। यहां पैलेस में उनके अंतिम दर्शन के लिए देह रखी गई है। इसके बाद पैलेस से रानी तालाब तक शव यात्रा निकाली जाएगी। सरगुजा राजमाता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मंत्रीगण व विशिष्टजनों के पहुंचने का सिलसिला सुबह से ही आरंभ हो चुका है। केबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव यहीं मौजूद हैं। दोपहर 12.30 बजे तक दिल्ली से विशेष विमान से देवेंद्रकुमारी सिंहदेव का पार्थिव देह दरिमा एयरपोर्ट पहुंचा। यहां से पार्थिव देह को पैलेस में आमजनों के दर्शनार्थ रखा गया है।

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी पहुंचे

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अम्बिकापुर पहुंच चुके हैं। राजमाता का पार्थिव शरीर दरिमा एयरपोर्ट में विशेष विमान से पहुंचा। जैसे ही उनका पार्थिव शरीर ताबूत से एयरपोर्ट में उतारा गया लोग भावुक हो गए। उनके पार्थिव देह को विशेष वाहन से पैलेस रवाना किया गया।

पूर्व मंत्री देवेंद्रकुमारी सिंहदेव को अंतिम विदाई देने गृह मंत्री ताम्रध्वज साहु, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, उच्च शिक्षामंत्री उमेश पटेल, विधायक शैलेश पांडेय, सत्यनारायण शर्मा, धनेंद्र साहू, मोहन मरकाम हेलीकॉप्टर से पीजी कॉलेज हेलीपेड पहुंचे। यहां से सभी सरगुजा पैलेस के लिए रवाना हो गए हैं।

फूलों से सुसज्जित वाहन में राजमाता का पार्थिव देह करजी होते अम्बिकापुर पहुंचा है। यहां हजारों की तादाद में लोग वाहन के साथ चलते रहे। सड़क किनारे खड़े होकर लोगों ने राजमाता के अंतिम दर्शन किए। सरगुजा पैलेस में अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com