आखिर शादी के लिए क्यों रखा जाता है लड़के-लड़की की उम्र में अंतर

पुराने समय के लोग शादी के समय दूल्हे और दुल्हन की उम्र में अंतर रखते थे। इसके पीछे कोई ना कोई कारण अवश्य होता था। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि शादी दो लोगों का नहीं ही मिलन ना होकर दो परिवार का मिलन होता हैं। आखिर ऐसी क्या वजह होती है जिसकी वजह से दोनों के बीच की उम्र में अंतर रखा जाता हैं।

अगर दोनों की उम्र समान होगी तो दोनों के बीच झगड़े होने की सम्भावना अधिक  होती हैं। जिसकी वजह से दोनों के बीच तालमेल बैठाने में काफी समय लगता हैं। लडक़े की उम्र अधिक होने पर लडक़ी उसका आदर करती हैं और आपस में झगड़े होने की सम्भावना कम होती हैं।

जैसे-जैसे व्यक्ति की उम्र बढ़ती हैं वैसे-वैसे व्यक्ति की सोच भी विकसित होती जाती हैं। वह किसी भी चीज के फायदें और नुकसान को भली प्रकार से समझ पाता हैं। इस वजह से आपस में संतुलन बना रहता हैं। यह माना जाता है कि महिलाएं पुरुषों से जल्दी उम्रदराज दिखाई देने लगती हैं। इसलिए लडक़ी की उम्र कम होती हैं। साथ ही यह भी मानना है कि जॉब कर रहे लडक़े की उम्र ज्यादा नहीं मानी जाती हैं।

लड़कियों को अधिक भावुक माना जाता हैं। ऐसे में लडक़े की उम्र अगर लडक़ी से अधिक होती है तो वह उसको भावनात्मक रूप से सहारा देता है। जिसकी लडक़ी को अधिक आवश्यकता होती हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com