आखिर क्यों जारी नहीं हुआ पूरा शेड्यूल? BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताई बड़ी वजह

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष और कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने साफ कर दिया है कि आईपीएल 2026 अपने तय समय पर ही होगा। उन्होंने बताया कि चुनाव की वजह से शेड्यूल को दो हिस्सों में बांटा गया है।

बीसीसीआई ने शुरुआती 20 मैचों के शेड्यूल का एलान 11 मार्च को कर दिया है, जो 28 मार्च से 12 अप्रैल 2026 तक मैच खेले जाएंगे। बाकी मैचों के शेड्यूल का इंतजार रहेगा। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों के एलान के बाद बाकी मैचों के शेड्यूल का एलान होगा।

IPL 2026 का पूरा शेड्यूल क्यों नहीं हुआ जारी?
दरअसल, भारत के तीन प्रमुख राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था और लॉजिस्टिक्स को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ‘वेट एंड वॉच’की नीती को अपना रहा है।

शुरुआती 20 दिनों का आईपीएल शेड्यूल जारी
आईपीएल 2026 का पहला चरण 28 मार्च से 12 अप्रैल 2026 तक चलेगा। सीजन का पहला ‘डबल-हेडर’ 4 अप्रैल को खेला जाएगा, जिसमें दोपहर के मैच में दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा, जबकि शाम को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत होगी। इस बार कई टीमें अपने घरेलू मैच दो अलग-अलग शहरों में खेलेंग।

अपने घरेलू अभियान की शुरुआत राजस्थान रॉयल्स गुवाहाटी में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगी। बाद में वे जयपुर में खेलेंगे।

वहीं, पंजाब किंग्स अपने शुरुआती मैच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में और बाकी मैच धर्मशाला में खेलेगी। आरसीबी की टीम बेंगलुरु में 5 मैच खेलने के अलावा छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 2 मैच खेलेगी। हालांकि, बेंगलुरु के मैचों के लिए कर्नाटक सरकार की विशेषज्ञ समिति की मंजूरी अनिवार्य है, जो 13 मार्च को स्टेडियम का निरीक्षण करेगी।

IPL 2026 Opening Match: आरसीबी V सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा
आईपीएल के 19वें सीजन के पहले मैच में पिछले सीजन की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। ये मैच बेंगलुरु में शाम 7:30 बजे से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

आईपीएल 2026 के पहले 16 दिन और 20 मैच का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस दौरान 4 डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। 4-5 अप्रैल और 11-12 अप्रैल को 2-2 मैच होंगे। दिन के मुकाबले दोपहर 3:30 बजे और शाम के मैच 7:30 बजे शुरू होंगे। लीग का बचा हुआ शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा।

बता दें कि उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने ये भी संकेत दिया कि पश्चिम एशिया (Middle East) में चल रहे संघर्ष के कारण खिलाड़ियों की अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर दबाव बढ़ा है। हाल ही में भारत में हुए टी20 वर्ल्ड कप के बाद वेस्टइंडीज की टीम की वापसी में भी उड़ानों के रद होने के कारण देरी हुई थी। बीसीसीआई इन परिस्थितियों पर भी पैनी नजर रख रखे हुए है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com