आँख फड़कने का फल

आंखे फड़कने का फल, आँखों के फड़कने का फल, आंख फड़कने का रहस्य, आँखें क्यों फड़कती है, बायीं आंख के फड़कने का फल, सीधी आँख के फड़कने का फल, पुरुषों के लिए आंख फड़कने का फल, पुरुषों के लिए कौन सी आंख फड़कना अच्छा होता है, महिलाओं के लिए कौन सी आंख फड़कना अच्छा होता है, आंख फड़कने से क्या होता है, आँखें फड़कने का फल और रहस्य

हमारे जीवन में कब कौनसी समस्या आ जाए इस बारे में कोई नहीं जान सकता लेकिन सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार मनुष्य के पास ऐसी शक्ति होती है जिससे वे आने वाली समस्यायों को आसानी से भाप लेता है। हालाँकि ये केवल एक इशारा होता है जिसे आपको समझना होता है। ये संकेत आपके शरीर के हिस्से अंग ही आपको देते है। इन्ही अंगों में से एक है हमारे आँखें। जो अक्सर होने वाली अनहोनी का संकेत हमें देती है।

लेकिन महिलाओं और पुरुषों के लिए दोनों आँखों के फड़कने का अगल-अलग फल होता है। अर्थात पुरुषों के लिए जिस आंख का फड़कना शुभ होता है वहीं दूसरी ओर महिलाओ के लिए अशुभ! इसी प्रकार जिस आंख का फड़कना महिलाओं के लिए शुभ होता है वह पुरुषों के लिए अशुभ होता है।

ऑंखें हमेशा नहीं फड़कती, या तो जब कोई परेशानी आने वाली हो या शरीर की मांसपेशियों में कुछ हलचल हो तभी आंखे फड़कती है। सामान्य तौर पर आँखों का फड़कना आने वाले संकट और खुशखबरी के संकेत के रूप में माना जाता है।

मनुष्य की आँखे दो तीन तरह से फड़कती है या तो दायीं आंख फड़कती है, या केवल बायीं आंख फड़कती है, या दोनों एक साथ फड़कती है, या फिर आँखों के कोने फड़कते है। इनमे से कुछ शुभ संकेत देती है तो कुछ अशुभ। लेकिन महिलाओं और पुरुषों के लिए इनका फल अलग-अलग होता है। जिसके बारे में सभी नहीं जानते। इसीलिए आज हम आपको आँखों के फड़कने का रहस्य और फल बताने जा रहे है।

ऑंखें फड़कने का फल और रहस्य :-

Table of Contents

बायीं आँख फड़कने का फल :

महिलाओं के लिए बायीं आँख फड़कने का फल –

फीमेल व् महिलाओं के लिए बायीं आंख का फड़कना बहुत शुभ माना जाता है। कहते है इस आंख के फड़कने से उस महिला को जल्द ही कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। अगर आपकी बायीं आंख चारो दिशा में फड़क रही है और अगर आप कुवारी है तो जल्द ही आपके विवाह के योग बनेंगे। ये आपके लिए शुभ समाचार ही लेकर आएगी।

पुरुषों के लिए बायीं आंख फड़कने का फल –

पुरुषों के लिए बायीं आंख का फड़कना अच्छा नहीं माना जाता अर्थात इस आंख का फड़कना अशुभ माना जाता है। क्योंकि इसका फल ये है की जल्द ही आपके ऊपर कोई विपत्ति या संकट आने वाला है। या आपको कोई भारी कष्ट उठाना पड़ सकता है।

दायीं आंख फड़कने का फल :

महिलाओं की दायीं आंख फड़कने का फल –

अगर किसी महिला की दायीं आंख फड़क रही है तो इसका अर्थ है की जल्द ही उसके ऊपर कोई संकट आने वाला है। इस आंख का फड़कना महिलाओं के लिए अशुभ माना जाता है। इसका फल यही होता है की अगर आप कोई महत्वपूर्ण कार्य करने जा रही है और आपकी दायीं आंख फड़कने लगे तो समझ लीजिये आपका कार्य सम्पूर्ण नहीं होगा।

पुरुषों के लिए दायीं आँख फड़कने का फल –

लड़कों व् पुरुषों के लिए दायीं आंख का फड़कना बहुत शुभ माना जाता है। इस आँख के फड़कने का अर्थ है की उनके लिए बहुत जल्द कोई ख़ुशख़बरी आने वाली है। पुरुषों के लिए इस आंख का फड़कना बहुत लाभकारी भी माना जाता है। कहते है पुरुषो की दायीं आंख फड़कने से प्रोमोशन या नौकरी मिल सकती है।

आँखों के कोनो के फड़कने का फल :

बायीं आंख का कोना –

अगर किसी व्यक्ति की बायीं आंख का कोना फड़कता है तो इसका फल शुभ होता है। निसंतानों के लिए इस आँख के फड़कने का फल संतान प्राप्ति की ओर इशारा करता है।

दायीं आँख का कोना –

सीधी या दायीं आँख के कोने का फड़कना सामान्य ही होता है। इसके फड़कने का कोई खास फल नहीं होता।

दोनों आँखों के फड़कने का फल :

अगर किसी महिला या पुरुष की दोनों आँखें एक साथ फड़क रही है तो समझ लेना चाहिए की आपको जल्द जी अपना कोई पुराना दोस्त या सहेली मिलने वाली है। जिससे आप काफी दिनों से मिले नहीं है। महिलाओं और पुरुषों के लिए ये फल समान ही होता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com