अर्जुन कपूर को एक्टिंग करने के लिए उकसाने का श्रेय सलमान खान को दिया: फिल्म निर्माता बोनी कपूर

फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने सलमान खान के साथ मिलकर फिल्म वांटेड बनाई थीl अब उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि उनका और सलमान का रिश्ता तनावपूर्ण हैl हालांकि उन्होंने सलमान खान का इस बात के लिए आभार भी व्यक्त किया कि सलमान खान ने अर्जुन कपूर को एक्टिंग करने के लिए प्रोत्साहित किया हैंl

बोनी कपूर हमेशा से ही अपने परिवार के बारे में बात करते रहे हैंl हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने बच्चों के बारे में भी खुलकर बात की हैl इसमें जान्हवी कपूर, अर्जुन कपूर ख़ुशी और अंशुला शामिल है। उन्होंने कहा कि वह अपने सभी बच्चों से प्यार करते है लेकिन इसके बारे में खुलकर जताने की आवश्यकता महसूस नहीं करते है। उन्होंने सलमान खान के साथ अपने समीकरण के बारे में भी बोला है।

बोनी कपूर ने बताया कि सलमान के साथ उनका रिश्ता अभी तनावपूर्ण है लेकिन उन्होंने अर्जुन कपूर को एक्टिंग करने के लिए उकसाने का श्रेय सलमान खान को दिया है। एक इंटरव्यू में बोनी कपूर ने शेयर किया कि उन्होंने अर्जुन कपूर को लॉन्च क्यों नहीं किया। उन्होंने कहा कि अर्जुन एक फिल्म निर्देशक बनना चाहते थे और इसलिए उन्होंने कभी उन्हें लॉन्च नहीं किया।

सलमान खान ने उन्हें एक दिन बुलाया और अर्जुन को अभिनय करने का सुझाव दिया। सलमान ने अर्जुन को अपने हाथ के नीचे लेकर तैयार करने की बात कही। उन्होंने कहा, ‘दुर्भाग्य से, सलमान के साथ मेरा रिश्ता अब तनावपूर्ण है लेकिन शुरुआत में सलमान ने अर्जुन को अभिनय में आने के लिए प्रोत्साहित किया हैं। मैं इसके लिए सलमान का आभारी हूं।’ बोनी कपूर से उनके पसंदीदा बच्चे के बारे में भी पूछा गयाl

इसपर उन्होंने जवाब दिया कि सभी बच्चे उनके पसंदीदा हैं लेकिन ख़ुशी कपूर है उनकी आंखों का तारा है। बोनी कपूर ने यह भी कहा कि अर्जुन कपूर की बहन अंशुला परिवार की सबसे टैलेंटेड बच्ची है, जिसने तीन साल में कोलंबिया विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी कर ली है, जबकि यह कोर्स चार साल का था। उन्हें उनपर बहुत गर्व है और वे चाहते थे कि वह मुंबई में ही काम करें और अंततः यही हुआ हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com