आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पत्नी सुनीता के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन किए हैं। इससे पहले वह वैष्णों देवी मंदिर पहुंचे थे।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के बीच एक बार फिर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भगवान के दरबार में पहुंचे हैं।
अरविंद केजरीवाल पत्नी सुनीता के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंचे और परिवार संग दर्शन किए हैं। इसकी जानकारी आम आदमी पार्टी ने अपने एक्स हैंडल पर साझा की है। इससे पहले केजरीवाल माता वैष्णों देवी के दरबार में पहुंचे थे।
जानकारी के लिए बता दें कि सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आने के बाद दिल्ली के प्राचीन हनुमान मंदिर गए थे और आशीर्वाद भी लिया था।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal